Punjab Flood: सीएम भगवंत मान बुखार की वजह से नहीं कर सके दौरा, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने संभाली कमान और पहुंच गए बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत का जायजा लेने
चंडीगढ़: पंजाब में बाढ़ से हाहाकार मचा हुआ है। पिछले कई दिनों से सीएम भगवंत मान बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर रहे थे। इस बीच गुरुवार को उन्हें वायरल बुखार हो गया, जिसकी वजह से वो बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा नहीं कर सके। ऐसे में आम आदमी पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कमान संभाली। केजरीवाल ने सुल्तानपुर लोधी का दौरा कर हालात का जायजा लिया और प्रभावित लोगों को हर संभव मदद का भरोसा दिया। केजरीवार के साथ आम आदमी पार्टी पंजाब के अध्यक्ष अमन अरोड़ा भी मौजूद रहे।
क्या बोले अरविंद केजरीवाल
सुल्तानपुर लोधी में बाढ़ प्रभावितों से मिलने के बाद केजरीवाल ने कहा कि यह संकट बहुत बड़ा है, लेकिन उससे भी बड़ी है पंजाबियों की हिम्मत और एक-दूसरे की मदद करने की भावना। यही जज्बा हमें इस आपदा से जल्द बाहर निकालेगा। उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाया कि सरकार हर प्रभावित परिवार के साथ खड़ी है। केजरीवाल का यह दौरा ऐसे समय हुआ है जब विपक्ष और कुछ सामाजिक संगठनों ने आरोप लगाया है कि मान सरकार ने बाढ़ संकट को संभालने में देरी की और लोगों की पीड़ा को समय रहते दूर नहीं किया।
शिवराज सिंह चौहान ने भी किया दौरा
बता दें कि केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी गुरुवार को अमृतसर और गुरदासपुर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। अमृतसर के घोनवाल गांव में चौहान खुद पानी से भरे खेतों में उतरे और फसलों की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने वहां किसानों से सीधे बातचीत की और उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि यह एक बड़ी आपदा है। मेरे पैरों के नीचे मिट्टी नहीं बल्कि गाद महसूस हो रही है। फसल पूरी तरह नष्ट हो चुकी है और अगली फसल भी खतरे में है। लेकिन पंजाब अकेला नहीं है, पूरा देश और केंद्र सरकार किसानों के साथ खड़े हैं। हरसंभव मदद दी जाएगी।
राशिफल 15 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
Pradeep Agrawal बाबा से आशीर्वाद लेने पहुंचे थे, तभी हुआ विवाद
कार्यालय में महिला सहकर्मी को घूरना अनैतिक, लेकिन अपराध नहीं
“अगर नीयत साफ है तो शब्दों का खेल करने की जरूरत नहीं”
MP में आयुष्मान योजना से बाहर अस्पतालों को राहत, NABH सर्टिफिकेट की समयसीमा बढ़ी
‘बंगाल को आतंक, माफिया राज और भ्रष्टाचार का अड्डा बना दिया’
दुष्कर्म पीड़िता को 10 हफ्ते के गर्भ को समाप्त करने की हाईकोर्ट ने दी अनुमति