पेटदर्द की शिकायत बनी जांच का आधार, बरेली में बच्ची के साथ हुई दरिंदगी का हुआ पर्दाफाश
बरेली: 11 साल की एक छोटी लड़की गर्भवती निकली है। उसके पेट में 6 महीने का बच्चा पल रहा है। यह पढ़कर आप चौंक गए होंगे। ऐसे ही हर कोई चौंक गया, जिसे भी यह घटना पता चली। परिवार वालों के तो पैरों तले जमीन ही खिसक गई। बरेली में 11 साल की एक लड़की के पेट में दर्द होने पर उसे अस्पताल ले जाया गया। वहां पता चला कि वह छह महीने की गर्भवती है। पड़ोस में रहने वाले एक शादीशुदा शख्स ने उसे बहला-फुसलाकर अपने घर ले जाकर दुष्कर्म किया था। उसने अश्लील वीडियो भी बनाया और उसे ब्लैकमेल कर रहा था। करीब आठ महीने से आरोपी उसका शोषण कर रहा था। लड़की के भाई ने आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह घटना है यूपी के बरेली जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र की। यहां रहने वाली 11 साल की लड़की के साथ यह घटना हुई। करीब आठ महीने पहले, पड़ोस में रहने वाला एक शादीशुदा आदमी उसे बेल देने के बहाने अपने घर ले गया। वहां उसने लड़की के साथ गलत काम किया और उसका वीडियो बना लिया। आरोपी ने लड़की को धमकी दी कि अगर उसने किसी को बताया तो वह उसे जान से मार देगा। उसने वीडियो को वायरल करने की धमकी भी दी। इस डर से लड़की चुप रही। आरोपी आठ महीने से लगातार उसका रेप कर रहा था।
कुछ दिन पहले लड़की के पेट में दर्द हुआ। उसका भाई उसे गांव के एक डॉक्टर के पास ले गया। दवा लेने के बाद भी उसे आराम नहीं मिला। फिर गुरुवार को भाई उसे नवाबगंज के एक प्राइवेट अस्पताल में ले गया। डॉक्टर ने चेकअप के बाद अल्ट्रासाउंड कराने की सलाह दी। अल्ट्रासाउंड में पता चला कि लड़की छह महीने की गर्भवती है। यह सुनकर सब हैरान रह गए। गर्भवती होने की जानकारी मिलने पर भाई ने लड़की से पूछा। तब उसने पड़ोसी की सारी करतूत बता दी। आरोपी शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं। लड़की के भाई ने नवाबगंज थाने में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने अभी तक FIR दर्ज नहीं की है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। नवाबगंज के कोतवाल अरुण कुमार श्रीवास्तव ने कहा, "किशोरी के भाई की ओर से तहरीर मिली है, जिसमें पड़ोसी पर आरोप लगाया गया है। इसकी जांच कराई जा रही है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।"
स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 की तैयारियां प्रारंभ
मुख्यमंत्री डॉ. यादव पन्ना में 204 करोड़ रूपए से अधिक राशि के 22 विकास कार्यों की देंगे सौगात
क्या खत्म होगा संसद का गतिरोध? NEET विवाद पर राहुल गांधी की बैठक से बढ़ी सियासी हलचल
CJP प्रदर्शन पर सरकार का रुख साफ, बोली- बातचीत के लिए हमेशा तैयार, 24 घंटे में दिए 4 प्रस्ताव
मस्जिद में मासूम से कथित वारदात, आरोपी मौलाना पर FIR; जांच शुरू
शिक्षा पर सरकारी खर्च का रिपोर्ट कार्ड, मोदी सरकार के 12 साल के आंकड़े क्या कहते हैं?
ट्रेन लेट हुई तो यात्रियों का फूटा गुस्सा, झाबुआ में रेलवे ट्रैक पर दिया धरना
हिमाचल के मंत्री विक्रमादित्य का PM मोदी से आग्रह, बोले- युवाओं से सीधे जुड़ें
छात्रों के समर्थन में बॉलीवुड, आर. माधवन और आलिया भट्ट समेत कई सितारों ने रखी अपनी बात