झामुमो ने ठोकी 12 सीटों पर दावेदारी, सीट शेयरिंग को लेकर महागठबंधन में संशय
रांची/पटना। बिहार विधानसभा चुनाव से पहले महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने 12 सीटों पर चुनाव लड़ने की औपचारिक दावेदारी पेश की है।
सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने हाल ही में अपने बिहार दौरे के दौरान राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से मुलाकात कर सीटों पर चर्चा की थी। उसी दौरान झामुमो की ओर से 12 सीटों का प्रस्ताव रखा गया।
झामुमो की बिहार इकाई ने पहले 16 सीटों पर चुनाव लड़ने का प्रस्ताव दिया था, लेकिन अब पार्टी ने 12 सीटों पर फोकस करने का फैसला किया है। जिन विधानसभा सीटों पर झामुमो की नज़र है, उनमें कटोरिया, चकाई, ठाकुरगंज, कोचाधामन, रानीगंज, बनमनखी, धमदाहा, रुपौली, प्राणपुर, छातापुर, सोनवर्षा, झाझा, रामनगर, जमालपुर, तारापुर और मनिहारी शामिल हैं।
झामुमो प्रवक्ता और केंद्रीय समिति सदस्य मनोज पांडेय ने कहा कि महागठबंधन में पार्टी की हिस्सेदारी उसकी राजनीतिक ताकत और सम्मान के अनुरूप होगी। उन्होंने दावा किया कि झामुमो द्वारा चिन्हित 12 सीटों में से 8 पर पार्टी का मजबूत जनाधार है।
हालांकि, महागठबंधन में अब भी सीट शेयरिंग को लेकर स्पष्ट तस्वीर सामने नहीं आई है, जिससे सहयोगी दलों के बीच संशय की स्थिति बनी हुई है।
मस्जिद में मासूम से कथित वारदात, आरोपी मौलाना पर FIR; जांच शुरू
शिक्षा पर सरकारी खर्च का रिपोर्ट कार्ड, मोदी सरकार के 12 साल के आंकड़े क्या कहते हैं?
ट्रेन लेट हुई तो यात्रियों का फूटा गुस्सा, झाबुआ में रेलवे ट्रैक पर दिया धरना
हिमाचल के मंत्री विक्रमादित्य का PM मोदी से आग्रह, बोले- युवाओं से सीधे जुड़ें
छात्रों के समर्थन में बॉलीवुड, आर. माधवन और आलिया भट्ट समेत कई सितारों ने रखी अपनी बात
ICC का बड़ा ऐलान, अगले साल इस मैदान पर खेला जाएगा विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल
बिहार में महिलाओं के लिए पहली बार राष्ट्रीय स्किल इंस्टीट्यूट, 19 ट्रेड में मिलेगी ट्रेनिंग
भारत ने श्रीलंका को नहीं दिया कोई मौका, यूथ टेस्ट सीरीज 211 रन की जीत के साथ समाप्त
NSA कार्रवाई पर ओवैसी ने सरकार को घेरा, कहा- क्या विरोध करना अब अपराध है?