सीहोर। एक संविधान प्रेमी, निडर, साहस के पर्याय,मालवा क्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान बनाने वाले दबंग व्यक्तित्व जे के मालवीय को उनकी नेतृत्व क्षमता को देखते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व सांसद डॉ उदित राज एवं प्रदेश अध्यक्ष चीफ़ इंजिनियर ए आर सिंह  द्वारा DOMA परिसंघ (दलित ,ओबीसी, माइनॉरिटी एवं आदिवासी संगठनों का परिसंघ )में प्रदेश महासचिव मध्यप्रदेश नियुक्त किया गया है।
इस नियुक्त से समूचे राज्य में खुशी की लहर है, क्योंकि मालवीय ने जिलाध्यक्ष DOMA परिसंघ उज्जैन पद पर रहते हुए भी कभी केवल एक सीमित क्षेत्र एक जिले या संभाग में कार्य नहीं किया बल्कि अपनी योग्यता का लोहा पूरे मध्यप्रदेश में मनवाया है। पूर्व में उन्हें छत्तीसगढ़ राज्य का प्रभारी भी बनाया गया था।

आष्टा जिला सीहोर में जन्मे मालवीय प्रदेश में कई स्थानों पर रहे हैं जिनमें आष्टा, कन्नौद, सीहोर, अलीराजपुर, सोंडवा, कट्ठीवाड़ा, इंदौर, बड़नगर और महिदपुर प्रमुख हैं। उन्होंने इंग्लिश से मास्टर डिग्री की है और उनका लक्ष्य लोगों को सच्चे राष्ट्रवाद से जोड़ना है जो संवैधानिक मूल्यों को स्थापित करने से होगा । मालवीय संवैधानिक जागृति के लिए लगातार कार्य करते हैं अभी तक उन्होंने व्यक्तिगत व्यय पर लाखों रुपए के संविधान की पुस्तक एवं अनेक महापुरुषों की पुस्तक निशुल्क वितरित की है और जीवन पर्यंत तक सामाजिक जागरण की दिशा में साहित्य वितरण उनका लक्ष्य है।

 उनकी इस उपलब्धि पर बधाई देने वाले विभिन्न संगठनों में DOMA परिसंघ,AJJAKS, भीम आर्मी,भारतीय बौद्ध महासभा,बिरसा अंबेडकर फूले समाज कल्याण समिति,DAIRYS, भारतीय दलित साहित्य अकादमी,बामसेफ ,DAVS, जय आदिवासी युवा संघ (JAYAS), वाल्मीकि अधिकारी कर्मचारी संघ संपूर्ण भारत, राष्ट्रीय एकता फाउंडेशन, सहित विभिन्न जातिगत , धार्मिक, सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों के पदाधिकारी ने उन्हें व्यक्तिगत बधाई देकर उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। प्रदेश सचिव DOMA परिसंघ श्री मति रानी शेख की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं।