रेलवे बना सहारा: बाढ़ प्रभावित जम्मू में फंसे यात्रियों को निकालने के लिए विशेष ट्रेनों का संचालन, रास्ते में खानपान की व्यवस्था भी की गई
फिरोजपुर (पंजाब)। भारी बारिश की वजह से जम्मू और पंजाब में बाढ़ के हालात हैं। खास तौर पर बाढ़ प्रभावित जम्मू क्षेत्र में फंसे यात्रियों के लिए फिरोजपुर रेलवे मंडल ने खास पहल करते हुए स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं। जम्मू क्षेत्र में भारी बारिश और बाढ़ के चलते रेल यातायात प्रभावित है, इसलिए विभिन्न स्टेशनों पर फंसे रेलयात्रियों की सुविधा और उनकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन ने दो स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं। अधिकारियों के मुताबिक रेलयात्रियों को सुरक्षित उनके गंतव्य स्थान तक पहुंचाने के लिए 28 अगस्त को जम्मूतवी से दो विशेष ट्रेनों का संचालन किया गया। इनमें पहली विशेष ट्रेन द्वारा जम्मूतवी से लगभग 1400 रेलयात्रियों को लेकर वाराणसी और दूसरी विशेष ट्रेन द्वारा जम्मूतवी से लगभग 1200 रेलयात्रियों को लेकर नई दिल्ली रवाना हुई।
फिरोजपुर मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक परमदीप सिंह सैनी ने बताया कि रेल प्रशासन हमेशा अपने सम्मानित रेलयात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को सर्वोपरि मानता है और आपदा की स्थिति में भी उनको हरसंभव सहयोग प्रदान करता रहेगा। उन्होंने बताया कि भविष्य में भी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में फंसे यात्रियों के लिए विशेष ट्रेनों क संचालन किया जाएगा। इन विशेष ट्रेनों में यात्रा के दौरान फिरोजपुर मंडल के जालंधर कैंट और लुधियाना रेलवे स्टेशनों पर वाणिज्य निरीक्षक, उप स्टेशन अधीक्षक (वाणिज्य), टिकट चेकिंग स्टाफ तथा कैटरिंग स्टाफ के सहयोग से खानपान की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई, ताकि रेलयात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने बताया कि विशेष व्यवस्था के अंतर्गत रेलयात्रियों की सुविधा एवं सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई।
राशिफल 6 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष यज्ञदत्त शर्मा की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की
पशुपालन की विभिन्न योजनाओं से किसान होंगे आत्मनिर्भर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
शहीद के संघर्ष और बलिदान की गाथा भावी पीढ़ियों के लिए प्रेरणा : राज्यपाल पटेल
चंबल के कछुए बने नमामि गंगे मिशन में मां गंगा के ‘प्राकृतिक सफाई-योद्धा’
काशी विश्वनाथ मंदिर में स्थापित हुई विश्व की प्रथम “विक्रमादित्य वैदिक घड़ी”