गणपति भक्ति में रंगे रणवीर, वायरल हुआ उनका धमाकेदार डांस वीडियो
मुंबई: इन दिनों चारो तरफ गणेश चतुर्थी की धूम मची हुई है, जिसमें आम आदमी से लेकर खास आदमी तक सभी गणपति बप्पा की भक्ति में मस्त नजर आ रहे हैं। बीते दिन रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण गणेश उत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए थे। वहीं से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें अभिनेता देवा श्री गणेशा गाने पर झूमते दिख रहे हैं। देखें वीडियो।
झमकर झूमे रणवीर सिंह
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें अभिनेता रणवीर सिंह 'देवा श्री गणेशा' गाने को सुनते ही भक्ति और जोश से भर जाते हैं। इसके बाद उन्हें नाचते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में अभिनेता कुर्ता-पायजामा पहने दिख रहे हैं। रणवीर 'गणपति बप्पा मोरया' का नारा लगाते हुए गाने पर डांस कर रहे हैं। बाद में अभिनेता के साथ कोई और व्यक्ति शामिल होता है, जिसके साथ एक्टर घूमते हुए दिख रहे हैं।
रणवीर सिंह के डांस वीडियो पर फैन्स की जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही हैं। सोशल मीडिया यूजर्स ने उनके डांस मूव्स की तारीफ करते हुए उनके बेबाक अंदाज और डांसिंग स्किल्स की तारीफ की। एक ने लिखा, ‘अपने उत्सवों में आमंत्रित करने के लिए सबसे अच्छे व्यक्ति यही है, जो जिंदगी का आनंद लेना जानते हैं।’ वहीं एक और ने लिखा, ‘यह एकमात्र व्यक्ति है जो सही तरीके से जश्न मनाना जानता है।’ इसके अलावा अन्य यूजर्स उनके डांस को खूब पसंद कर रहे हैं।
'धुरंधर' में नजर आएंगे रणवीर सिंह
फिल्म ‘धुरंधर’ की बात करें तो इसमें रणवीर सिंह ने एक सीक्रेट एजेंट का रोल किया है, जो पाकिस्तान में रखकर आतंकियों का सफाया करता है। यह फिल्म इसी साल के आखिर में रिलीज होगी। फिल्म की रिलीज डेट 5 दिसंबर है। फिल्म में आर. माधवन, अक्षय खन्ना जैसे कलाकार भी नजर आएंगे।
अमिताभ बच्चन ने अफवाहों का किया खंडन, बोले- ICU ब्लॉग का गलत मतलब निकाला गया
3 अगस्त से विधानमंडल सत्र का आगाज, संभल हिंसा रिपोर्ट पर विपक्ष के तेवर तेज होने के आसार
वाराणसी-मुंबई सुपरफास्ट को निशाना बनाने की कोशिश, इमरजेंसी ब्रेक से बची सैकड़ों यात्रियों की जान
अवैध पटाखा फैक्ट्री में धमाके से 10 की मौत, गुजरात में मचा हड़कंप
'सिर्फ गुस्सा नहीं, ठोस कदम जरूरी', शिक्षा मंत्री ने राहुल पर साधा निशाना
निशातपुरा स्टेशन तैयार, 26 जुलाई से तीन ट्रेनों के साथ शुरू होगी नई यात्रा
NEET मुद्दे पर सरकार का बड़ा ऐलान, संसद में चर्चा के लिए तैयार; पीएम का सख्त संदेश
'धुरंधर 3' का जिक्र कर गुरफतेह ने छात्र आंदोलन पर कही बड़ी बात, कई सितारों ने भी दिया साथ
CJP हिंसा पर सख्त कार्रवाई, उपद्रवियों के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने दर्ज की नौ FIR
बृज भूषण ने मांगी माफी, हनुमानगढ़ी विवाद पर कहा- किसी को ठेस पहुंची हो तो खेद है