झारखंड में नौकरी घोटाले से हड़कंप, ठगी के शिकार युवाओं ने की न्याय की मांग
झारखंड में ठगी के मामले में एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। इसके तहत झारखंड पुलिस ने पूर्वी सिंहभूम जिले में नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। विभिन्न राज्यों के 179 बेरोजगारों को ठगने के आरोप में चार लोग गिरफ्तार किए गए हैं। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बुधवार को बताया कि महिलाओं समेत अन्य को छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल और ओडिशा से घाटशिला उप-मंडल में लाया गया था।
रोजगार का किया गया था वादा
रोजगार का वादा कर उन्हें किराए के कमरों में ठहराया गया था। हर पीड़ित से 25,000 रुपये लिए गए। पूर्वी सिंहभूम के एसपी (ग्रामीण) ऋषभ गर्ग ने बताया कि घाटशिला थाना क्षेत्र के लालडीह दहिगोड़ा स्थित फर्जी फर्म मेसर्स रिया एंटरप्राइजेज को सील किया गया है।
पीड़ितों को घर भेजने की व्यवस्था की जा रही। गर्ग ने बताया कि मास्टरमाइंड बिहार के गया जिले के फतेपुर गांव निवासी राजू यादव, सुनील यादव (समस्तीपुर, बिहार), राहुल रंजन, अनिल, रवि चौहान और सिंडिकेट के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया गया है। आरोपी पीड़ितों को पीटते थे। उन्हें घर नहीं जाने देते थे।
तीन कर्मियों को किया गया गिरफ्तार
घाटशिला थाने के वंश नारायण सिंह और मऊभंडार चौकी प्रभारी पंकज कुमार के नेतृत्व में टीम ने मंगलवार को घाटशिला में फर्जी कंपनी में छापा मारकर 3 कर्मियों को गिरफ्तार किया। एसपी ने कहा, पीड़ितों की पिटाई करने वाले एक और व्यक्ति को पकड़ा है। गिरफ्तार लोगों की पहचान रोमेंट कुमार, मोहन कुमार राणा (डोमचांच, कोडरमा जिला), शिवम कुमार सिंह, बिहार के वैशाली जिले और कुलदीप सिंह के रूप में हुई है।
भोपाल में भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने, पुलिस ने कांग्रेस कार्यालय पहुंचने से पहले रोका
जम्मू-कश्मीर में फिर आतंकी वार, अनंतनाग में पुलिस जवान शहीद
नर्मदा परिसर सुहागी में चोरी की वारदात, अमरनाथ गई महिला के घर से लाखों का सामान गायब
क्या है मामला? कल्याण बनर्जी के निलंबन की वजह और आरोप जानिए
रफ्तार का कहर: पठानकोट में बस ने चार को कुचला, गुस्साई भीड़ ने बस में लगाई आग
OBC आरक्षण पर कानूनी घमासान, 'क्वांटिफायबल डेटा' को लेकर उठे बड़े सवाल
वकीलों का फूटा गुस्सा, दिल्ली घटना के विरोध में डीएम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन
भारत-जिम्बाब्वे सीरीज से पहले मेजबान टीम का ऐलान, नए खिलाड़ी त्सिगा पर भरोसा
वृंदावन में भक्ति में लीन दिखे विराट कोहली और अनुष्का शर्मा, प्रेमानंद महाराज से लिया आशीर्वाद
रीवा कलेक्टर का सख्त अंदाज, वेंडर को लगाई फटकार; बोले- 'वो गाली दे रही, तुम...'