मुंबई से रत्नागिरी अब सिर्फ 5 घंटे में, 1 सितंबर से शुरू हो रही है रो-रो फेरी सेवा, यात्रियों के लिए बड़ी राहत
मुंबई: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से रत्नागिरी के बीच रो-रो सेवा 1 सितंबर से शुरू हो जाएगा। महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे ने गणेशोत्सव के आगाज पर यह गुड न्यूज महाराष्ट्र के लोगों को दी है। मुंबई से रत्नागिरी की दूरी पांच घंटे तय की जा सकेगी। नितेश राणे ने एक आधिकारी बयान में कहा है कि यह दक्षिण एशिया की सबसे तेज रो-रो फेरी सेवा होगी। गौरतलब हो कि इस सेवा के शुरू होने का इंतजार महाराष्ट्र के लोग काफी समय से कर रहे थे। गणपति के आगमन के साथ ही फडणवीस सरकार में मंत्री नितेश राणे ने यह बड़ा ऐलान किया है। यह सेवा मुंबई वासियों के लिए बड़ी सौगात साबित होगी।
कोंकण के बड़ी सौगात
महाराष्ट्र सरकार के अधिकारी के अनुसार यह सेवा न केवल मुंबई और कोंकण वासियों के लिए सुविधाजनक होगी, बल्कि पर्यटकों के लिए भी किसी समुद्री रोमांचक यात्रा से कम नहीं होगी। महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई के भाऊचा धक्का से रत्नागिरी के जयगढ़ और मुंबई से सिंधुदुर्ग के विजयदुर्ग तक रो-रो सेवाएं शुरू करने का फैसला किया है। इसके लिए जरूरी तैयारियों को पूरा कर लिया गया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अनुमति के बाद समुद्र के रास्ते से मुंबई से कोंकण के लिए नया ट्रांसपोर्ट उपलब्ध होगा। राज्य सरकार की तरफ से मौसम में बदलाव को देखते हुए मछुआरों से कहा है कि वे समुद्र में न जाएं। 1 सितंबर सेक यह सेवा शुरू होगी। राज्य सरकार के एक अधिकारी के अनुसार केंद्र सरकार से जरूरी एनओसी मिल गई हैं।
क्या बोले नितेश राणे?
महाराष्ट्र के मत्स्य पालन एवं बंदरगाह विकास मंत्री नितेश राणे ने कहा है कि केंद्र सरकार और राज्य सरकार ने इस सेवा को री झंडी दे दी है। इस सेवा को शुरू करने के लिए 147 लाइसेंस प्राप्त हो चुके हैं। नितेश राणे के अनुसार भविष्य में रो-रो सेवा को श्रीवर्धन और मांडवा में स्टॉप दिया जाएगा, इससे पहले वहां पर जेटी का निर्माण किया जाएगा। राणे ने कहा कि रो रो सेवा से रेल और सड़क मार्ग पर पड़ने वाला बोझ भी कम होगा। काफी यात्री इस सेवा का लाभ उठाते हुए सफर कर पाएंगे। अधिकारियों का मानना है कि रो-रो सेवा मुंबई से काेंकण के बीच गेमचेंजर बन सकती है। सरकार ने दिघी और काशीद दोनों जगहों पर जेटी निर्माण में तेजी लाई जा रही है। साथ ही अलीबाग जेटी को दिवाली से पहले तैयार करने के निर्देश दिए हैं।
कितनी होगी रो-रो की रफ्तार?
मुंबई के भाऊचा धक्का से जयगढ़ तक तीन घंटे और भाऊचा धक्का से विजयदुर्ग तक पांच घंटे लगेंगे। यहां जेटी की सुविधा है। जेटी से शहर जाने के लिए बसें भी उपलब्ध कराई गई हैं। राज्य सरकार के अधिकारियों के अनुसार रो-रो सेवा की स्पीड 25 नॉट होगी। ऐसे में एम2एम नामक रो-रो नौका दक्षिण एशिया की सबसे तेज सेवा होगी। इसकी इकोनॉमी क्लास में 552, प्रीमियम इकोनॉमी में 44, बिजनेस में 48 और फर्स्ट क्लास में 12 यात्री बैठ पाएंगे। इसके अलावा वाहनों को ढोने की भी क्षमता होगी।
कितना होगा रो-रो का किराया?
मुंबई से कोंकण के लिए चलने वाली रो-रो फेरी सेवा में किराया भी सामने आ गया है। इकोनॉमी क्लास का 2,500 रुपये किराया लिया जाएगा। प्रीमियम इकोनॉमी क्लास का किराया 4,000 रुपये, बिजनेस क्लास का 7,500 रुपये और प्रथम श्रेणी का 9,000 रुपये किराया होगा। चार पहिया वाहनों का किराया 6,000 रुपये, दो पहिया वाहनों का 1,000 रुपये, साइकिल का 600 रुपये और मिनी बसों का 13,000 रुपये किराया होगा। बस की क्षमता के अनुसार किराया बढ़ता जाएगा। मुंबई से सिंधुदुर्ग जिले की कुल दूरी सड़क मार्ग से 442 किलोमीटर है। इस दूसरी को तय करने के में नौ घंटे का समय लगता है, जब मुंबई से रत्नागिरी की दूरी 326 किलोमीटर है। इस दूरी को तय करने में सात घंटे का समय सामान्यतया लगता है।
भारत-जिम्बाब्वे सीरीज से पहले मेजबान टीम का ऐलान, नए खिलाड़ी त्सिगा पर भरोसा
वृंदावन में भक्ति में लीन दिखे विराट कोहली और अनुष्का शर्मा, प्रेमानंद महाराज से लिया आशीर्वाद
सेमीकंडक्टर सेक्टर में भारत की बड़ी छलांग, चिप पैकेजिंग के लिए मेगा प्लान तैयार
महंगा हुआ कच्चा तेल, अब आम आदमी की जेब पर बढ़ सकता है बोझ
सिंहस्थ में तीसरी आंख का पहरा, हर गतिविधि होगी कैमरों में रिकॉर्ड
अखिलेश यादव का संसद में बड़ा बयान, बोले- 'सरकार के साथ कोई डील तो नहीं हो गई?'
अदाणी पावर ने मारी बड़ी छलांग, पहली तिमाही के नतीजों ने किया निवेशकों को खुश
जिम्बाब्वे दौरा टीम इंडिया के लिए क्यों है खास? श्रेयस अय्यर की कप्तानी से नए चेहरों तक सब पर नजर
JPSC विवाद पर रांची में उबाल, BJYM कार्यकर्ताओं ने तोड़ी बैरिकेडिंग
15 साल पूरे होने पर 'सिंघम' को याद करना पड़ा भारी, अजय देवगन ट्रोलर्स के निशाने पर