गावसकर सहित पांच कप्तानों ने दिलायी है भारतीय टीम को एशिया कप ट्रॉफी
एशिया कप अगले माह शुरु होने जा रहा है। इससे प्रशंसकों को एक बार फिर टी20 क्रिकेट का रोमांच देखने को मिलेगा। एशिया कप भारतीय टीम ने सबसे अधिक 8 बार जीता है। वहीं श्रीलंका ने 6 जबकि पाकिस्तान ने 2 बार ये खिताब अपने नाम किया है। भारतीय टीम को ये कप सबसे पहले सुनील गावस्कर की कप्तानी में मिला था। उसके बाद से ही 5 कप्तानों में इसमें जीत मिली है। 1984 में शुरु हुए एशिया कप का पहला खिताब भी भारत ने जीता था, वहीं 2023 में हुए आखिरी संस्करण में भी भारत विजयी रहा था। भारतीय टीम को इन कप्तानों ने दिलायी है जीत
सुनील गावस्कर-
सुनील गावस्कर एशिया कप का खिताब जीतने वाले पहले कप्तान बने। उन्होंने यह उपलब्धि 1984 में अपने नाम की। तब भारतीय टीम ने खिताबी मुकाबले में पाकिस्तान को हराकर ट्रॉफी जीती। तब केवल तीन टीमों -भारत, पाकिस्तान और श्रीलंका ही इसमें शामिल थीं।
दिलीप वेंगसरकर-
वहीं दिलीप वेंगसरकर की कप्तानी में भारतीय टीम ने दूसरी बार 1988 में एशिया कप जीता। इस बार टूर्नामेंट में 4 टीमों ने हिस्सा लिया था और चौथी टीम बांग्लादेश की थी। भारत ने फाइनल में श्रीलंका को 6 विकेट से धूल चटाई थी। नवजोत सिंह सिद्धु ने तब 76 रनों की मैच विजेता पारी खेली थी।
मोहम्मद अजहरुद्दीन-
1988 से 1995 तक एशिया कप पर भारत के पास रहा। इस दौरान कुल तीन बार टूर्नामेंट का आयोजन हुआ। 1988 के बाद मोहम्मद अजहरुद्दीन ने एशिया कप 1991 में टीम इंडिया की कमान संभाली और चैंपियन बनाया, इसके बाद उनकी अगुवाई में भारत ने 1995 में फिर से जीती। इसी के साथ मोहम्मद अजहरुद्दीन ऐसे पहले कप्तान बने जिनकी कप्तानी में भारत ने दो बार एशिया कप जीता ।
महेन्द्र सिंह धोनी
1991 और 1995 में लगातार दो एशिया कप के खिताब जीतने के बाद तो भारतीय टीम को 1997, 2000, 2004 और 2008 में भारत को लगातार हार का सामना करना पड़ा। वहीं 2004 और 08 के तो फाइनल में उसे श्रीलंका से हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद 2010 में महेन्द्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम फिर विेजेता बनी। धानी की कप्तानी में भातीय टीम ने 15 साल बाद फिर ये खिताब जीता। धोनी की कप्तानी में ही भारतीय टीम ने साल 2016 में टी20 प्रारुप में हुए एशिया कप को जीता।
रोहित शर्मा के नाम भी दो ट्रॉफी
2018 और 2023 में रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने एशिया कप सातवी ओर आठवीं बार जीता। साल 2018 में भारतीय टीम ने बांग्लादेश जबकि 2023 में श्रीलंका को हराया था।
DC की लगातार हार पर कोचिंग स्टाफ पर उठे सवाल
Raghav Chadha का बिल पास होता तो दल बदल मुश्किल, जा सकती थी सांसदी
कोहली ने बच्चों से कहा—सपनों से ईमानदार रहो, सफलता खुद मिलेगी
कोहली ने दिया सम्मान, गुरु के कार्यक्रम में शामिल होकर जीता दिल
बेवफाई से टूटकर पति ने पत्नी के सामने उठाया खौफनाक कदम
Imran Khan की आंखों पर संकट? चौथी सर्जरी के बाद कैसी है हालत
उज्जैन यूनिवर्सिटी में दहशत: दीवार पर धमकी भरा मैसेज, संदिग्ध वस्तु बरामद
कोहली को करीब से न देख पाने पर बच्चे का इमोशनल वीडियो वायरल
Manish Sisodia ने भी किया इनकार: जस्टिस स्वर्ण कांता की अदालत में पेश नहीं होंगे