महिला को थी दिक्क्त, रशीद नाम के ढाेंगी बाबा ने भूत भगाने के नाम पर किया दुष्कर्म,
मुंबई: मुंबई के सांताक्रुज इलाके में एक ढोंगी बाबा को पुलिस ने अरेस्ट किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी का नाम अब्दुल राशिद (45) है। राशिद के खिलाफ भूत भगाने के नाम पर 32 वर्षीय एक महिला के साथ दुष्कर्म करने का आरोप है। पीड़िता ने पुलिस के बताया कि पारिवारिक और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से वह परेशान थी। वह मदद की उम्मीद में राशिद के पास पहुंची, जहां राशिद ने उसका भरोसा जीतकर दावा किया कि उस पर बुरी आत्मा का साया है और वह तांत्रिक अनुष्ठान के जरिए उसे ठीक कर सकता है। उसने अनुष्ठान के लिए बुलाया और दुष्कर्म किया। शुरुआत में लगा कि यह कृत्य अनुष्ठान का हिस्सा है, लेकिन बाद में उसे धोखे का अहसास हुआ। पुलिस ने महिला के बयान के आधार पर कार्रवाई करते हुए राशिद के बीएनएस की धारा 64 और 64(2) के तहत बलात्कार का मामला दर्ज कर उसे अरेस्ट कर लिया।
बाबाओं के खिलाफ शिकायत करें
महाराष्ट्र में इस प्रकार से जादू-टोना, तंत्र मंत्र के नाम महिलाओं को गुमराह कर उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से छलना, यौन शोषण करना गंभीर अपराध माना गया है। इसलिए महाराष्टर में मानव बलि, अमानवीय कार्य, दुष्ट कृत्य, अघोरी प्रथा और काला जादू निवारण अधिनियम, 2013 के तहत कार्रवाई की जाती है। यह कानून अंधविश्वास और तांत्रिक प्रथाओं के दुरुपयोग को रोकने के लिए बनाया गया है। इसलिए, मुंबई पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे ऐसे नकली बाबाओं, ढोंगियों के बहकावे में न आएं। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देकर इनके चगुंल से बचकर रहना चाहिए। साथ ही, पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे ऐसे ढोंगियों के बहकावे में न आएं और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं की कमी, मरीज अब AI से ले रहे इलाज की सलाह
अस्पताल में वांगचुक और पुलिस के बीच बहस का वीडियो आया सामने, अधिकारियों ने दी सफाई
दिल्ली पुलिस का दावा, CJP प्रदर्शन को लेकर पाकिस्तानी अकाउंट्स से फैलाया गया फर्जी प्रचार
देवेंद्र फडणवीस के दिल्ली जाने की चर्चा के बीच अमृता फडणवीस का बड़ा बयान
इंडोनेशिया में लापता नाव की खोज जारी, 11 विदेशी पर्यटकों का अब तक नहीं मिला सुराग
NEET विवाद पर राहुल गांधी का हमला, बोले- धर्मेंद्र प्रधान दें इस्तीफा, PM मोदी मांगें माफी
पुलिस की बोलेरो लेकर भागा शराबी, सड़क पर आठ लोगों को मारी टक्कर; TI ने तोड़ी चुप्पी
रेलवे स्टेशन पर हंगामा, RPF पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाकर शख्स ने किया हाई वोल्टेज ड्रामा
विभागीय जांच में नहीं मिले आरोपों के सबूत, पूर्व विजिलेंस प्रमुख की बहाली