मुंबई बारिश में एकनाथ शिंदे का ज़मीनी एक्शन, कैबिनेट बैठक छोड़ पहुंचे मीठी नदी किनारे
मुंबई: उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे मदद करने में हमेशा आगे रहते हैं। मंगलवार को भारी बारिश के बाद भी लोगों की मदद के लिए पहुंचे। यहां तक कि कैबिनेट की बैठक में शामिल होने से ज्यादा महत्व उन्होंने लोगों की मदद को दिया। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी कहा कि शिंदे साहेब लोगों की मदद के लिए मैदान में हैं। वे उन खतरनाक स्थानों पर भी जा रहे हैं जहां लोगों को मदद की जरूरत है।
मीठी नदी उफान पर
मंगलवार को जिस वक्त तेज बारिश हो रही थी उस वक्त डीसीएम शिंदे मुंबई और ठाणे के उन इलाकों में जा रहे थे जहां पानी भर गया था। कुर्ला पश्चिम के मीठी नदी क्रांति नगर पहुंचे जहां पर पानी उफान पर था। स्थानीय विधायक दिलीप लांडे डीसीएम को बता रहे थे कि बारिश के कारण यहां पर लोगों को किस तरह की परेशानी हो रही है और प्रशासन क्या कुछ कर रहा है।
शिंदे ने दिए आदेश
डीसीएम शिंदे ने अधिकारियों से कहा कि जिन लोगों को नदी के किनारे से हटाया गया है उनकी प्रशासन और बीएमसी पूरी देखभाल करे। उन्हें चाय, नाश्ता, पानी इत्यादि की व्यवस्था करे। इसके बाद डीसीएम शिंदे विक्रोली पार्क साइड के उन खतरनाक पहाड़ियों के करीब गए जहां भूस्खलन की शिकायत आम बात है।
शिंदे ने बीएमसी कमिश्नर को फोन कर बात की
उपमुख्यमंत्री शिंदे ने बीएमसी कमिश्नर को फोन कर बात की। पत्रकारों से बात करते हुए डीसीएम शिंदे ने कहा कि मीठी नदी के किनारे एनडीआरएफ की टीम तैनात की गई है। वहां नाव सहित मदद कार्य की सभी वस्तुएं रखी गई है। उन्होंने आगे बताया कि राज्य सरकार और बीएमसी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने लोगों से अपील कि वे लोग सतर्क रहे और अनिवार्य हो तो ही घर से बाहर निकले। उपमुख्यमंत्री शिंदे अपने गृह जिले ठाणे के भी उन इलाकों में पहुंचे जहां पानी भर गया था।
राहुल गांधी का बड़ा बयान: 'कॉकरोच आंदोलन' के बाद छात्रों पर हिंसा को लेकर सरकार पर निशाना
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर शरद पवार का बड़ा दावा, बोले- 'PM से बातचीत के बाद बदला घटनाक्रम'
'फोन छूने पर बेरहमी से पीटते थे', नौकरी दिलाने के नाम पर युवकों के साथ हुआ खौफनाक खेल
जिस सरकार ने कहा- इस्तीफे नहीं होते, उसी में 12 साल में कई बड़े नेताओं ने छोड़ा पद
दमिश्क हाईवे पर मौत का सफर: बस दुर्घटना में 35 यात्रियों की दर्दनाक मौत
रालोद में अंदरूनी कलह खुलकर आई सामने, 10 पदाधिकारियों ने दिया सामूहिक इस्तीफा
क्या देवेंद्र फडणवीस बनेंगे देश के अगले शिक्षा मंत्री? संजय राउत के दावे से सियासी हलचल
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस में जश्न, मुंबई में कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई