हाईवे पर भीषण हादसा, खाई में गिरी कार धधकी, पांच महिलाओं समेत 8 की मौत
अहमदाबाद/सुरेंद्रनगर: गुजरात के सुरेंद्रनगर में भीषण कार हादसा हुआ। कार और एसयूवी की टक्कर में आठ लोगों की मौत हो गई। रविवार को सुरेंद्रनगर जिले में एक कार के एसयूवी से टकराने के बाद सड़क किनारे खाई में गिर गई। कार के खाई में गिरते ही उसमें आग लग गई। आग लगने से कार में सवार पांच महिलाओं और दो बच्चों समेत आठ लोगों की झुलसकर मौत हो गई। यह भीषण दुर्घटना वढवान तालुका के डेडादरा गांव के निकट राजमार्ग पर अपराह्न लगभग 3:40 बजे हुई, जब कार कडू गांव से सुरेंद्रनगर शहर की ओर जा रही थी। यह हादसा स्विफ्ट डिजायर कार और टाटा कंपनी की हैरियर एसयूवी के बीच टक्कर से कारण हुआ। एसयूवी सवारों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
आग लगने से आठ की मौत
पुलिस के अनुसार एसयूवी में सवार तीन लोग मामूली रूप से घायल हो गए। इसने बताया कि दुर्घटना के तुरंत बाद कार सड़क किनारे खाई में जा गिरी और आग के गोले में बदल गई, जिससे उसमें सवार सभी लोग फंस गए। सुरेंद्रनगर के पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) गिरीश पांड्या ने कहा कि कार में सवार सभी आठ लोगों की झुलसकर मौत हो गई। एसयूवी में सवार तीन अन्य लोग मामूली रूप से घायल हो गए और उन्हें अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने बताया कि टक्कर के कारण एसयूवी का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। कार में आग लगने के कारण उसमें फंसी महिलाओं, बच्चों को बाहर नहीं निकाला जा सका। आग कम होने तक वे काफी झुलस गए। इससे उनकी मौत हो गई।
दमकल को करनी पड़ी मशक्कत
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आग लगने से कार पूरी तरह जलकर राख हो गई और स्थानीय अग्निशमन कर्मियों को शवों को निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। उन्होंने कहा कि मृतकों में क्रमशः 10 महीने और 13 वर्ष की दो लड़कियां, 35-55 वर्ष की आयु वर्ग की पांच महिलाएं और चालक शामिल हैं। पांड्या ने कहा कि सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए सुरेंद्रनगर सरकारी अस्पताल ले जाया गया। दुर्घटना के कारण राजमार्ग पर भारी यातायात जाम लग गया। मृतकों में सभी स्थानीय शामिल हैं। ये सभी भावनगर और जामनगर के रहने वाले थे।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से पूर्व मुख्यमंत्री सिंह ने की भेंट
ऊर्जा मंत्री तोमर ने सफाई व्यवस्था से नाराज़ होकर नगर निगम अधिकारियों को लगाई फटकार
मनमाने हवाई किराए पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र सरकार को लगाई फटकार
अमेरिकी सांसद ने ट्रंप की मानसिक स्थिति पर उठाए सवाल, संसद में मचा हंगामा
विकास की अद्भुत यात्राओं का अभिनंदन पर्व है, राज्य स्थापना दिवस : राज्यपाल पटेल
दतिया पुलिस द्वारा सोनागिर जैन मंदिर चोरी प्रकरण के त्वरित खुलासे पर जैन समाज ने डीजीपी श्री कैलाश मकवाणा का किया सम्मान
भारत-इटली रक्षा सहयोग मजबूत, सैन्य हार्डवेयर निर्माण पर बनी सहमति
बंगाल में नतीजों से पहले सियासी घमासान, शुभेंदु अधिकारी का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला
होर्मुज विवाद पर बढ़ा तनाव, Iran पर भरोसा नहीं: United Arab Emirates
ब्रिटिश किंग से मिले न्यूयॉर्क मेयर Zohran Mamdani, कोहिनूर पर बयान चर्चा में