जन्माष्टमी पर राशि अनुसार लगाया लड्डू गोपाल को भोग, तो बन जाएगा हर काम, मिलेगा विशेष आशीर्वाद
भादो मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव के रूप में मनाई जाती है. इस दिन लड्डू गोपाल की पूजा की जाती है. जगह-जगह भगवान श्रीकृष्ण की झांकिया लगती हैं. जन्माष्टमी पर व्रत का विधान है. धार्मिक मान्यता है कि भाद्रपद माह की अष्टमी तिथि पर भगवान श्रीकृष्ण का अवतरण हुआ था. वहीं ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अगर इस दिन अगर राशि अनुसार लड्डू गोपाल को भोग लगाया जाए, तो सालभर भगवान का आशीर्वाद मिलता है.
मेष- इस राशि के स्वामी मंगल हैं. मेष राशि के जातकों को कृष्ण जन्माष्टमी पर कान्हा को सेब का भोग लगाना चाहिए.
वृषभ- इस राशि के स्वामी शुक्र हैं. वृषभ राशि के जातकों को लड्डू गोपाल को प्रसन्न करने के लिए मक्खन का भोग लगाना चाहिए. इससे आपको कान्हा की विशेष कृपा प्राप्त हो सकती है.
मिथुन- इस राशि के स्वामी बुध हैं. मिथुन राशि वाले जन्माष्टमी के दिन लड्डू गोपाल को हरे रंग के फलों का भोग लगाएं, शुभ रहेगा.
कर्क- इस राशि के स्वामी चंद्र हैं. कर्क राशि वाले जन्माष्टमी के अवसर पर कान्हा को मक्खन का भोग लगाएं, शुभ रहेगा.
सिंह- इस राशि के स्वामी सूर्य हैं. सिंह राशि के जातकों को बाल गोपाल का आशीर्वाद पाने के लिए उन्हें दूध का भोग लगाना चाहिए.
कन्या- इस राशि के स्वामी बुध हैं. लड्डू गोपाल को प्रसन्न करने के लिए उन्हें पेड़े का भोग लगाएं.
तुला- इस राशि के स्वामी शुक्र हैं. तुला राशि के जातकों के लिए जन्माष्टमी के दिन कान्हा को केले का भोग लगाना शुभ रहेगा.
वृश्चिक- इस राशि के स्वामी मंगल हैं. वृश्चिक राशि के जातक जन्माष्टमी के दिन भगवान कृष्ण को अनार का भोग लगाएं, शुभ रहेगा.
धनु- इस राशि के स्वामी देवताओं के गुरु बृहस्पति हैं. धनु राशि के जातक जन्माष्टमी के दिन लड्डू गोपाल को अंगूर का भोग लगाएं, फायदेमंद रहेगा.
मकर- इस राशि के स्वामी शनि हैं. मकर राशि के लोगों के लिए कृष्ण जन्माष्टमी के दिन लड्डू गोपाल को सूखे मेवे का भोग लगाना शुभ रहेगा.
कुंभ- इस राशि के स्वामी भी शनिदेव ही हैं. कुंभ राशि के जातक कृष्ण जन्माष्टमी पर उड़द की दाल से बने पकवान का भोग लगाएं, शुभ रहेगा.
मीन- इस राशि के स्वामी देवताओं के गुरु बृहस्पति हैं. मीन राशि वाले जन्माष्टमी के दिन कान्हा को प्रसन्न करने के लिए अनन्नास का भोग लगाएं, शुभ रहेगा.
अमिताभ बच्चन से सचिन तेंदुलकर तक, लंदन में दिखा भारत का गौरव
मुरैना में सनसनी: बदमाशों ने BJP नेता के घर पर चलाई गोलियां
34 साल पुरानी एयरलाइन का अंत, उड़ानें रद्द और नौकरी पर संकट
टी20 विश्व कप के लिए भारतीय महिला टीम का ऐलान, हरमनप्रीत कौर बनी कप्तान
Gujarat Alert: कच्छ में ISIS प्रोपेगेंडा फैलाने वाला शख्स पकड़ा गया
MSU में नया कोर्स शुरू, छात्र पढ़ेंगे मोदी तत्व और RSS का इतिहास
अमिताभ-सचिन समेत कई दिग्गजों की मूर्तियां बनी आकर्षण का केंद्र
ऑस्ट्रेलियाई दूत ने भारत की विविधता की खुलकर तारीफ की
CBI को बड़ी सफलता, यूएई से भारत लाया गया भगोड़ा कमलेश पारेख
क्या गर्मी में ग्रीन-टी से बढ़ेगी गर्मी? एक्सपर्ट की राय