अचानक पहाड़ का हिस्सा ढहा, हजारीबाग में अफरातफरी का माहौल
झारखंड : झारखंड के कई जिलों में लगातार हो रही भारी बारिश का असर अब पहाड़ों पर भी दिखने लगा है। हजारीबाग जिले के प्रसिद्ध बभनबे पहाड़ का एक हिस्सा सोमवार को तेज बारिश के कारण भूस्खलन से भरभराकर गिर गया। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पिछले कई दिनों से जारी मूसलाधार बारिश ने पहाड़ की मिट्टी को कमजोर कर दिया था, जिसके चलते चट्टानें दरक कर नीचे आ गईं। इस दौरान आसपास के क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई। पहाड़ का गिरते हुए का एक वीडियो भी सामने आया है। तस्वीरों को देखकर अनुमान लगाया जा सकता है कि मंजर कैसा रहा होगा। जिस वक्त पहाड़ गिर रहा था, वहां से कुछ दूरी पर दो बाइक में तीन से चार युवक सड़क पर खड़े हुए थे। युवकों ने पहाड़ के गिरते हुए का वीडियो अपने मोबाइल फोन पर कैद कर लिया। लाइव रिकॉर्ड वीडियो में एक दम से पहाड़ भरभराकर गिरते हुए।
जिला प्रशासन ने घटना के बाद लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। खासकर पहाड़ों की तलहटी में बसे घरों और जर्जर मकानों में रह रहे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने का निर्देश दिया गया है। मौसम विभाग ने भी अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है, जिससे भूस्खलन का खतरा और बढ़ सकता है।
अपील : पहाड़ों की तरफ से जाने से बचें
बारिश के मौसम को देखते हुए प्रशासन ने लोगों आम लोगों को सलाह दी है कि वो ऐसे वक्त में पहाड़ों की तरफ जाने से बचें। क्योंकि बारिश में पहाड़ों में मिट्टी का कटाव बढ़ जाता है, जिसकी वजह से पहाड़ों के गिरने का खतरा और अधिक बढ़ जाता है।
अमिताभ बच्चन से सचिन तेंदुलकर तक, लंदन में दिखा भारत का गौरव
मुरैना में सनसनी: बदमाशों ने BJP नेता के घर पर चलाई गोलियां
34 साल पुरानी एयरलाइन का अंत, उड़ानें रद्द और नौकरी पर संकट
टी20 विश्व कप के लिए भारतीय महिला टीम का ऐलान, हरमनप्रीत कौर बनी कप्तान
Gujarat Alert: कच्छ में ISIS प्रोपेगेंडा फैलाने वाला शख्स पकड़ा गया
MSU में नया कोर्स शुरू, छात्र पढ़ेंगे मोदी तत्व और RSS का इतिहास
अमिताभ-सचिन समेत कई दिग्गजों की मूर्तियां बनी आकर्षण का केंद्र
ऑस्ट्रेलियाई दूत ने भारत की विविधता की खुलकर तारीफ की
CBI को बड़ी सफलता, यूएई से भारत लाया गया भगोड़ा कमलेश पारेख
क्या गर्मी में ग्रीन-टी से बढ़ेगी गर्मी? एक्सपर्ट की राय