अब सीआईएसफ की तर्ज पर बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस बल करेगी काम
पटना। बढ़ते अपराध को देखते हुए अब बिहार में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस बल को सीआईएसएफ के तर्ज पर काम करने की जिम्मेदारी सौंपी जा रही है। यह बल औद्योगिक क्षेत्रों, बड़े-बड़े संस्थानों, हवाई अड्डों और जल्द शुरू होने वाली पटना मेट्रो परियोजना की सुरक्षा संभालेगा। राज्य सरकार का लक्ष्य है कि बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस बल को हर उस स्थान पर तैनात किया जाए जहां सुरक्षा के लिए विशेष कौशल और त्वरित कार्रवाई की आवश्यकता होती है। पुलिस मुख्यालय का दावा है कि यह पहल बिहार को सुरक्षा के मामले में देश के अग्रणी राज्यों की कतार में खड़ा कर देगी। पुलिस मुख्यालय का ये भी मानना है कि इस कदम से न केवल संवेदनशील स्थानों की निगरानी व्यवस्था मजबूत होगी, बल्कि राज्य में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को भी नई गति मिलेगी। बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस बल को ऐसे स्थानों पर तैनात किया जाएगा जहां सुरक्षा की आवश्यकता सबसे अधिक है। इसमें बड़े औद्योगिक क्षेत्र, प्रमुख सरकारी प्रतिष्ठान, हवाई अड्डे और पटना मेट्रो के सभी स्टेशन व डिपो शामिल हैं। सीआईएसएफ की तरह यह बल भी हाई-टेक उपकरणों और आधुनिक प्रशिक्षण से लैस होगा। पुलिस मुख्यालय के एडीजी (आधुनिकीकरण) सुधांशु कुमार के अनुसार, पटना, मुजफ्फरपुर, गया और बेगूसराय जिलों में नए भवन, कंट्रोल सेंटर और विशेष इकाइयों के कार्यालयों के लिए भूमि अधिग्रहण का कार्य पूरा कर लिया गया है। इन जिलों में जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होगा। उन्होंने बताया कि भवन निर्माण के साथ आवश्यक उपकरण, तकनीकी संसाधन और संचार सुविधाओं को उन्नत किया जा रहा है। बेहतर ढांचा मिलने से पुलिस बल की तैनाती, अपराध नियंत्रण और आपातकालीन सेवाओं की दक्षता में सुधार होगा।
Mamata Banerjee का दावा: बंगाल में फिर बनेगी TMC सरकार
ईरान-यूएस तनाव के बीच फंसा सुपरटैंकर, रणनीतिक हलचल तेज
सम्राट चौधरी का दिल्ली दौरा, कैबिनेट विस्तार की अटकलें तेज
ईरान की कड़ी चेतावनी, अमेरिका की किसी भी कार्रवाई का जवाब देने की बात
अमिताभ बच्चन से सचिन तेंदुलकर तक, लंदन में दिखा भारत का गौरव
मुरैना में सनसनी: बदमाशों ने BJP नेता के घर पर चलाई गोलियां
34 साल पुरानी एयरलाइन का अंत, उड़ानें रद्द और नौकरी पर संकट
टी20 विश्व कप के लिए भारतीय महिला टीम का ऐलान, हरमनप्रीत कौर बनी कप्तान
Gujarat Alert: कच्छ में ISIS प्रोपेगेंडा फैलाने वाला शख्स पकड़ा गया
MSU में नया कोर्स शुरू, छात्र पढ़ेंगे मोदी तत्व और RSS का इतिहास