हिंदी से किनारा करने पर काजोल को मनसे की "बधाई", जानें क्यों बोली पार्टी- शुक्रिया!
मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल के हिंदी बोलने से इनकार करने पर बवाल मचा हुआ है। इस बीच इस विवाद को राज ठाकरे की अगुवाई वाली मनसे ने भी लपकने की कोशिश की है। मनसे ने काजोल का वह वीडियो एक्स पर साझा किया है जिसमें वह हिंदी बोलने से मना कर रही हैं। दरअसल, काजोल ने मुंबई में एक कार्यक्रम के दौरान मराठी में बोल रही थीं। वह कुछ अंग्रेजी में भी बोली थी। इस मौके पर जब उनसे एक पत्रकार ने हिंदी में बोलने का आग्रह किया था तो वह भड़क गई थीं। मनसे ने काजोल के इसी वीडियो को मुद्दा बनाने की कोशिश करते लिखा है काजोल ने मना कर दिया। गौरतलब हो कि राज ठाकरे की अगुवाई वाली मनसे महाराष्ट्र में हिंदी को अनिवार्य करने का विरोध कर रही है। मराठी नहीं बोलने पर मनसे कार्यकर्ता गुंडागर्दी कर रहे हैं।
अभी मैं हिंदी में बोलूं
काजोल ने कहा था कि "अभी मैं हिंदी में बोलूं, जिसको समझना है, समझ लेगा.." काजोल काफी समय से अभिनय से दूर हैं। उनकी आखिरी फिल्म सरजमीं आई थी। काजोल जहां हिंदी नहीं बोलने के लिए ट्रोल हो रही हैं तो वहीं मनसे ने उनके हिंदी बोलने से इंकार को लपकने की कोशिश की है। मनसे की एक्स हैंडल से पोस्ट किए गए वीडियो पर रिएक्शन भी आ रहे हैं। एक प्रभा नाम की एक्स यूजर ने लिखा है कि महाराष्ट्र राज्य फिल्म पुरस्कार में काजाेल को सम्मानित किया गया। काजोल मराठी में बोलीं। यह उनका मराठी भाषा के प्रति प्रेम और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक है। उनके इस कदम ने मराठी भाषा को गौरवान्वित किया। उन्होंने भाषाई विविधता को प्रोत्साहित किया है।
शर्म नहीं आती...यूजर का गुस्सा फूटा
काजोल के यह कहने पर कि अब मैं हिंदी में बोलूं, जिसे समझना है वो समझेगा। एक यूजर ने खूब क्लास ली है। यूजर ने लिखा है कि अगर हिंदी बोलने में शर्म आती है तो बॉलीवुड में काम करना बंद कर दो। ये दोगलापन छोड़ दो। एक अन्य यूजर ने लिखा है कि 'हिंदी से हीरोइन बन गई। अब मराठी बोलकर नेता बन रही है। शर्म आनी चाहिए। यह विवाद ऐसे वक्त पर हुआ है जब काजोल के पति अजय देवगन की सन ऑफ सरदार 2' फिल्म आई है। इसके ट्रेलर लॉन्च पर काजोल के पति अजय देवगन ने महाराष्ट्र में हिंदी-मराठी भाषा विवाद पर कहा था कि मैं आपको सिर्फ इतना कह सकता हूं-आता माझी सटकली।
राशिफल 03 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
जूनागढ़ में बस पलटी, दो की मौत और 15 घायल; बड़ी दुर्घटना से हड़कंप
कपिल सिब्बल का बयान: मतगणना केंद्रों पर राज्य सरकार के कर्मचारी जरूरी
ठाणे में क्रेन हादसा: लिंक रोड साइट पर गिरने से दो मजदूरों की मौत
Mamata Banerjee का दावा: बंगाल में फिर बनेगी TMC सरकार
ईरान-यूएस तनाव के बीच फंसा सुपरटैंकर, रणनीतिक हलचल तेज
सम्राट चौधरी का दिल्ली दौरा, कैबिनेट विस्तार की अटकलें तेज
ईरान की कड़ी चेतावनी, अमेरिका की किसी भी कार्रवाई का जवाब देने की बात
अमिताभ बच्चन से सचिन तेंदुलकर तक, लंदन में दिखा भारत का गौरव
मुरैना में सनसनी: बदमाशों ने BJP नेता के घर पर चलाई गोलियां