मीरा रोड पर बवाल: कबूतर को दाना खिलाना पड़ा भारी, बाप-बेटे पर हमला
मुंबई: मुंबई से सटे ठाणे जिले के मीरा रोड इलाके में हैरान करने वाली घटना हुई। 69 साल के एक आदमी और उसके बेटे पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। यह हमला इसलिए हुआ क्योंकि उन्होंने एक महिला को कबूतरों को दाना डालने से मना किया था। यह घटना ऐसे समय में हुई है जब कबूतरों को दाना डालने को लेकर पहले से ही विवाद चल रहा है। बॉम्बे हाई कोर्ट ने बीएमसी (Brihanmumbai Municipal Corporation) को सार्वजनिक जगहों पर कबूतरों को दाना डालने पर सख्त कार्रवाई करने का आदेश दिया है। कोर्ट ने कहा है कि इससे सेहत को खतरा हो सकता है। कोर्ट ने यह भी कहा है कि जो लोग इस नियम को तोड़ते हैं। उन पर जुर्माना लगाया जाना चाहिए। इसके बाद महाराष्ट्र सरकार ने बीएमसी को पूरे शहर में इस आदेश को सख्ती से लागू करने के लिए कहा है।
मीरा रोड में क्या हुआ?
पुलिस के अनुसार, महेंद्र पटेल और उनके 46 साल का बेटे प्रेमल पर रविवार की सुबह हमला हुआ। यह घटना मीरा रोड के ठाकुर मॉल के पास डी बी ओजोन बिल्डिंग में हुई। महेंद्र पटेल ने देखा कि ए व्यास नाम की एक 56 वर्षीय महिला बिल्डिंग के कॉमन एरिया में कबूतरों को दाना डाल रही है। पटेल ने उनसे ऐसा करने से मना किया। उन्होंने कहा कि इससे ज्यादा कबूतर आते हैं और लोगों के लिए गंदगी होती है।
लोहे की रॉड से हमला
इस बात पर दोनों के बीच बहस हो गई। आरोप है कि व्यास ने पटेल को गाली दी। प्रेमल ने शोर सुनकर वहां पहुंचे और व्यास को अपने पिता के साथ इस तरह के व्यवहार के लिए टोका। मामला और बढ़ गया जब सोमेश अग्निहोत्री और दो अज्ञात लोग व्यास के साथ मिलकर पटेल और उनके बेटे पर हमला करने लगे। प्रेमल की शिकायत के अनुसार, आरोपियों ने उन्हें लात मारी। मुक्का मारा और लोहे की रॉड से भी हमला किया।
एफआरआर दर्ज
प्रेमल ने पुलिस को बताया कि एक आरोपी ने तो उसका गला तक दबाने की कोशिश की। काशीमीरा पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर रंजीत अंधले ने बताया कि उन्होंने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है। यह एफआईआर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 118(1), 115(2), 352 और 3(5) के तहत दर्ज की गई है। यह शिकायत पीड़ित के बेटे ने दर्ज कराई है।
पुलिस ने क्या कहा?
अंधाले ने कहा कि हालांकि किसी को अस्पताल में भर्ती नहीं कराया गया और चोटें गंभीर नहीं हैं। फिर भी हम लोहे की छड़ के इस्तेमाल के दावों की पुष्टि कर रहे हैं। दोनों पक्षों के बीच पहले से कोई दुश्मनी नहीं थी। संदिग्धों को नोटिस जारी किए गए हैं और अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।
बरगी बांध हादसा: विमान में खराबी से 4 घंटे एयरपोर्ट पर रुका शव
नए SP अनुराग सुजानिया: किन जिलों में कर चुके हैं सेवा, अब सागर में जिम्मेदारी
नतीजों से पहले सियासी संग्राम, BJP बोली—ममता की हार तय
राहुल गांधी केस में सावरकर मुद्दा फिर गरमाया, गवाही में बड़े खुलासे
युद्ध या समझौता: मझधार में फंसे डोनाल्ड ट्रंप
भारत-इक्वाडोर संबंधों में नई मजबूती, दवा से डिजिटल तक समझौते
आज का बड़ा मुकाबला: PBKS vs GT, हेड टू हेड आंकड़े क्या कहते हैं
लापरवाही बर्दाश्त नहीं: 23 शिक्षकों पर कार्रवाई, जवाब तलब
ट्रंप और चांसलर मर्ज के विवाद के बाद लिया गया जर्मनी से सैनिक हटाने का फैसला