आभा बंसल का इस्तीफ़ा, AAP चंडीगढ़ को बड़ा झटका – पार्टी की उपाध्यक्ष ने छोड़ी सदस्यता
चंडीगढ़: आम आदमी पार्टी को चंडीगढ़ में बड़ा झटका लगा है। पार्टी की उपाध्यक्ष आभा बंसल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता भी छोड़ दी है। बंसल ने इस्तीफे का कारण निजी बताया है। लेकिन पार्टी के अंदरूनी सूत्रों का कहना है कि वह जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं की अनदेखी से परेशान थीं। इस वजह से उन्होंने यह कदम उठाया। बता दें कि एक हफ्ते में आम आदमी पार्टी को यह दूसरा बड़ा झटका लगा है। इससे पहले, वरिष्ठ नेता चंद्रमुखी शर्मा ने AAP छोड़ दी थी और दिल्ली में कांग्रेस में वापस शामिल हो गई थीं। चंद्रमुखी शर्मा दो बार चंडीगढ़ कांग्रेस के अध्यक्ष रह चुकी हैं। उन्होंने सांसद मनीष तिवारी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की मौजूदगी में कांग्रेस में वापसी की
कौन है आभा बंसल
आभा बंसल एक कद्दावर नेत्री हैं। वो एक धार्मिक व्यक्तित्व एवं समाजसेवी के रूप में जानी जाती हैं। उन्होंने सभी वर्गों के लोगों के लिए कई सामाजिक कार्य किए हैं और लंबे समय से आम आदमी पार्टी की सेवा कर रही हैं। जिस समय उन्होंने उपाध्यक्ष बनाया गया था तो उन्होंने कहा था कि पार्टी द्वारा उन्हें दी गई जिम्मेदारी को वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगी और पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने का काम करेंगी।
आप को लग सकता है बड़ा झटका
उनके इस्तीफे से चंडीगढ़ में आम आदमी पार्टी का संगठन कमजोर हो सकता है। उनके जाने के बाद अटकलें लगाई जा रही हैं कि आप के एक या दो पार्षद भी पार्टी बदल सकते हैं। हालांकि, आप के वरिष्ठ नेता इन घटनाओं को ज्यादा तवज्जो नहीं दे रहे हैं। एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि उनके जाने से पार्टी पर कोई असर नहीं पड़ेगा। ये नेता काफी समय से संगठन में सक्रिय नहीं थे। राजनीतिक गलियारों में यह भी चर्चा है कि कांग्रेस समेत अन्य दल इन हालात का फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं और आगामी निकाय या विधानसभा चुनावों से पहले चंडीगढ़ में आप को और कमजोर कर सकते हैं।
राशिफल 26 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
राहुल गांधी का बड़ा बयान: 'कॉकरोच आंदोलन' के बाद छात्रों पर हिंसा को लेकर सरकार पर निशाना
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर शरद पवार का बड़ा दावा, बोले- 'PM से बातचीत के बाद बदला घटनाक्रम'
'फोन छूने पर बेरहमी से पीटते थे', नौकरी दिलाने के नाम पर युवकों के साथ हुआ खौफनाक खेल
जिस सरकार ने कहा- इस्तीफे नहीं होते, उसी में 12 साल में कई बड़े नेताओं ने छोड़ा पद
दमिश्क हाईवे पर मौत का सफर: बस दुर्घटना में 35 यात्रियों की दर्दनाक मौत