भोपाल में IAS मंजूषा राय के घर में कुछ लोगों द्वारा JCB से तोड़फोड़ कर दी गई
भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में IAS मंजूषा राय के घर में JCB से तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। शिक्षा विभाग में उप सचिव IAS मंजूषा राय के घर कुछ लोग JCB लेकर पहुंचे और बाउंड्रीवॉल तोड़ दी। इस मामले में उन्होंने कलेक्टर से गुहार लगाई है।
IAS मंजूषा राय के घर में JCB से तोड़फोड़
शिक्षा विभाग की उप सचिव IAS मंजूषा राय के घर करीब 40 लोग JCB लेकर पहुंचे और बाउंड्रीवॉल को तोड़ दिया। इतना ही नहीं उनके घर पर लगे CCTV भी तोड़ दिए। पूरा मामला भोपाल के दानिश कुंज कॉलोनी का है। यहां 1800 स्क्वायर फीट जमीन पर बने मकान के एग्रीमेंट, नामांतरण और रजिस्ट्री को लेकर विवाद है। इस मामले में IAS मंजूषा राय ने कलेक्टर से गुहार भी लगाई है।
मकान को लेकर विवाद
पूरा मामला दानिशकुंज कॉलोनी का है। यहां 1800 वर्ग फीट के मकान के एग्रीमेंट, नामांतरण और रजिस्ट्री को लेकर विवाद है। IAS मंजूषा राय के मुताबिक उन्होंने 2010 में 41 लाख रुपए में इस मकान का एग्रीमेंट किया था। पूरा भुगतान बैंक से किया गया। बाद में भी जरूरत पड़ने पर लाखों रुपए दिए। इस मकान नामांतरण नहीं होने की वजह से रजिस्ट्री नहीं हुई। वह अपने परिवार के साथ साल 2011 से यहीं रह रही हैं। इतना ही नहीं मकान में दो कमरे भी बनवाए।
बिहार में 15 को नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण संभव, पीएम के शामिल होने की भी संभावना
कानूनी लड़ाई में मिली राहत, फरमान खान को बड़ा फायदा
नोएडा में बवाल: वेतन बढ़ाने की मांग पर उग्र हुए श्रमिक, पुलिस जीप समेत 5 गाड़ियां फूंकी
IPL 2026 में क्रुणाल का नया हथियार, बल्लेबाज भी हैरान
KKR के खिलाफ जीत के इरादे से उतरेगी CSK, प्लेइंग XI पर सबकी नजर
राजस्व विभाग में बड़ा फेरबदल, कई तहसीलों से अधिकारियों के तबादले से प्रशासन में हलचल
TMC सांसद सायनी घोष कौन हैं? चुनाव प्रचार में गानों को लेकर क्यों मचा है विवाद, BJP ने लगाए तुष्टीकरण के आरोप