दिल्ली पुलिस इंस्पेक्टर ने मांगी 1 करोड़ की रिश्वत, साथी पकड़ाया रंगेहाथ
सोनीपत: हरियाणा के सोनीपत जिले में रोहतक एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। एसीबी की टीम शुक्रवार को थ्री जी स्कूल में पहुंची। यहां टीम ने स्कूल के क्लर्क संदीप को तीस लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। संदीप यह रिश्वत दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल में तैनात इंस्पेक्टर सुनील जैन की तरफ से पीड़ित से ले रहा था। अब हरियाणा एसीबी की कई टीमें सुनील जैन की गिरफ्तारी के लिए छापेमार रही है।
केस से बाहर करने के लिए मांगे पैसे
मिली जानकारी के अनुसार सोनीपत के गांव बड़वासनी के रहने वाले विपिन ने हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम को शिकायत दी कि उसके रिश्तेदार पर दिल्ली के अलीपुर थाना में दो मुकदमे दर्ज किए गए हैं। इनकी जांच सुनील जैन इंस्पेक्टर की अगुवाई में स्पेशल सेल कर रही है। इंस्पेक्टर सुनील जैन उनसे 1 करोड़ रुपए की रिश्वत मांग रहा है। इसमें सुनील जैन इंस्पेक्टर एक मुकदमे में से बाहर करने और एक में राहत देने की बात कर रहा है। सुनील जैन को पकड़ने के लिए एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया।
एसीबी ने ऐसे बिछाया जाल
सुनील जैन के कहने पर पीड़ित सोनीपत के थ्री जी स्कूल पहुंचा और वहां मौजूद क्लर्क संदीप को 30 लाख रुपए दिए गए तो टीम ने उसे रंगे हाथों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं कुछ अहम सबूत एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम को सुनील जैन के खिलाफ मिले है और उसकी गिरफ्तारी के लिए अब छापेमारी की जा रही है। रोहतक एंटी करप्शन ब्यूरो में तैनात इंस्पेक्टर प्रोमिला के अनुसार दिल्ली पुलिस के इंस्पेक्टर सुनील जैन के रिश्तेदार का थ्री जी स्कूल है। वही क्लर्क संदीप को रिश्वत की राशि लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। उसे कोर्ट में पेशकर रिमांड पर लिया जाएगा। सुनील जैन की गिरफ्तारी के लिए डीएसपी सोमबीर देशवाल और उनकी टीम कार्रवाई कर रही है।
राशिफल 22 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
मध्यप्रदेश पुलिस का नशे के विरुद्ध सख्त प्रहार
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम सामाजिक न्याय की सबसे बड़ी गारंटी : खाद्य मंत्री राजपूत
अपनी मेहनत और समर्पण से बड़वानी बन रहा देश में कृषि, उद्यमिता एवं नवाचार का उदाहरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
निर्वाचन तैयारियां एवं स्वीप गतिविधियां तेज
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिले पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीस कम्पनी के पदाधिकारी
निर्माणाधीन सुरंग हादसे से मचा हड़कंप, 10 मजदूरों की गई जान
मणिपुर में बदलते हालात, KCP के 46 कैडरों के आत्मसमर्पण से शांति प्रक्रिया को मिली मजबूती