जेप्टो के डिलीवरी बॉय की ड्यूटी के दौरान मौत, हार्ट अटैक का वीडियो देख कांप उठे लोग
फरीदाबाद: हरियाणा के फरीदाबाद जिले में हार्ट अटैक से मौत की दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जिले के गांव भतौला स्थित बने कपंनी के स्टोर के बाहर कुर्सी पर बैठा जेप्टो कंपनी का डिलीवरी बॉय अचानक नीचे गिर गया। उसके साथियों ने उसे तुरंत उठाया और एक निजी अस्पताल में ले गए। अस्पताल के डॉक्टरों ने उस मृतक घोषित कर दिया। डॉक्टरों का कहना था कि अस्पताल लाने से पहले ही उसके मौत हो चुकी थी। वहीं ये पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई।
डिलीवरी बॉय था मृतक
जानकारी के अनुसार, 10 वर्षीय विकल सिंग गांव सदपुरा का रहने वाला था। वो पिछले एक साल से जेप्टो कंपनी के स्टोर पर डिलीवरी बॉय का काम कर रहा था। 29 जुलाई को दोपहर के समय वो कपंनी के स्टोर के बाहर कुर्सी पर बैठा हुआ था। वहीं उसके दूसरे साथी भी उसके साथ मौजूद थे। वो सभी आपस में बात कर रहे थे। इसी दौरान विकल के सीने में अचानक दर्द उठा और वो कुर्सी से नीचे आ गिरा। विकल सिंह अपने परिवार में कमाने वाला इकलौता इंसान था।
दो बेटियों का बाप था विकल
विकल शादीशुदा था और उसकी दो बेटियां है। एक बेटी 8 साल और दूसरी 5 साल की है। विकल सिंह की मौत के बाद परिजनों ने कंपनी के स्टोर के बाहर हंगामा कर दिया। जिसके बाद कंपनी की तरफ से 5 लाख रुपये की साहयता राशि देने की घोषणा की गई और मृतक के अंतिम संस्कार के लिए 30 हजार रुपये दिए गए। वहीं पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि हम पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने का इंतजार कर रहे हैं। प्रथम नजर से लग रहा है कि विकल सिंह की मौत हार्टअटैक से हुई है।
राशिफल 22 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
मध्यप्रदेश पुलिस का नशे के विरुद्ध सख्त प्रहार
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम सामाजिक न्याय की सबसे बड़ी गारंटी : खाद्य मंत्री राजपूत
अपनी मेहनत और समर्पण से बड़वानी बन रहा देश में कृषि, उद्यमिता एवं नवाचार का उदाहरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
निर्वाचन तैयारियां एवं स्वीप गतिविधियां तेज
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिले पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीस कम्पनी के पदाधिकारी
निर्माणाधीन सुरंग हादसे से मचा हड़कंप, 10 मजदूरों की गई जान
मणिपुर में बदलते हालात, KCP के 46 कैडरों के आत्मसमर्पण से शांति प्रक्रिया को मिली मजबूती