हादसे के बाद भी मानवता नहीं भूले उपायुक्त, घायल अभ्यर्थी की की मदद, खुद पहुंचे परीक्षा केंद्र
चरखी-दादरी : चरखी-दादरी में एचटेट परीक्षा देने जा रही एक अभ्यर्थी की गाड़ी ने दादरी उपायुक्त मुनीश शर्मा की गाड़ी को पीछे से टक्कर मार दी। इसके बावजूद मानवीयता दिखाते हुए उपायुक्त ने उस अभ्यर्थी और उनके पति को परीक्षा के लिए जाने दिया। हुआ यूं कि उपायुक्त एचटेट के परीक्षा केंद्रों के निरीक्षण के लिए जा रहे थे। तभी मौड़ी गांव से पहले पीछे से एक गाड़ी ने उनकी गाड़ी को जोरदार टक्कर मारी दी। उपायुक्त ने जब उनसे बात की तो पता चला कि अभ्यर्थी के पति फोन पर परीक्षा केंद्र की लोकेशन देख रहे थे, जिसके कारण उनका ध्यान भटक गया। उपायुक्त को उन्होंने बताया कि वे रानीला गांव से मौड़ी के सीबीएस स्कूल में बनाए गए परीक्षा केंद्र पर पेपर के लिए जा रहे थे। उपायुक्त ने बात करके उन्हें शुभकामनाओं सहित परीक्षा के लिए जाने दिया और कहा कि वाहन चलाते समय भविष्य में फोन का इस्तेमाल न करें, इससे जान माल का खतरा बना रहता है। वहीं, गनीमत रही कि किसी को कोई चोट नहीं आई। उपायुक्त के स्टाफ के अनुसार गाड़ी में पीछे काफी नुकसान हुआ है, जिसके लिए बीमा कंपनी के माध्यम से आगामी कार्रवाई की जाएगी।
राशिफल 24 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
महिला एशियन चैंपियनशिप की तैयारियों को लेकर मंत्री सारंग नाथुबरखेड़ा अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का किया निरीक्षण
समान नागरिक संहिता को व्यापक जनसमर्थन
मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई
इंदौर और विकास हैं एक दूसरे के पर्याय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 की तैयारियां प्रारंभ
मुख्यमंत्री डॉ. यादव पन्ना में 204 करोड़ रूपए से अधिक राशि के 22 विकास कार्यों की देंगे सौगात
क्या खत्म होगा संसद का गतिरोध? NEET विवाद पर राहुल गांधी की बैठक से बढ़ी सियासी हलचल
CJP प्रदर्शन पर सरकार का रुख साफ, बोली- बातचीत के लिए हमेशा तैयार, 24 घंटे में दिए 4 प्रस्ताव