'अवतार 3' ट्रेलर: नई दुनिया, नए दुश्मन और नई जंग का आगाज
हॉलीवुड की सबसे मशहूर फिल्मों में से एक 'अवतार' के तीसरे पार्ट 'अवतार 3' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। 'अवतार' फ्रेंचाइजी दुनिया में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक है। फिल्म के निर्देशक जेम्स कैमरून इसके दो पार्ट रिलीज कर चुके हैं। जल्द ही इसका तीसरा पार्ट भी रिलीज किया जाएगा।
इन नामों से रिलीज हुए सभी हिस्से
आपको बता दें कि फिल्म अवतार का पहला हिस्सा 'अवतार' के नाम से, दूसरा हिस्सा 'अवतार: द वे ऑफ वाटर' के नाम से रिलीज किया गया था। अवतार के तीसरे हिस्से का नाम 'अवतार: फायर एंड ऐश' है।
अवतार के ट्रेलर में क्या है?
'अवतार 3' के ट्रेलर में पेंडोरा की खूबसूरत दुनिया दिखाई गई है। यहां अलग तरह के जीव उड़ते हुए दिखाई देते हैं। सभी लोग यहां खुशी से रहते हैं। हालांकि यह खुशी ज्यादा देर तक नहीं रहती है। कुछ ही देर बाद यहां हमले और जंग शुरू हो जाती है। जेक सुली और उनका परिवार एक दूसरे कबीले से लड़ता हुआ नजर आता है।
फिल्म में दिखा आग में संघर्ष
अवतार के पहले हिस्से में जमीनी संघर्ष दिखाया गया था। दूसरे हिस्से में पानी में संघर्ष दिखाया गया था। तीसरे हिस्से में आग में संघर्ष दिखाया गया है। इस हिस्से में जेक सुली के बच्चों का रोमांस भी दिखाया गया है। सबसे हैरत की बात यह है कि इस बार पेंडोरा की दुनिया में ही एक अलग ग्रुप नजर आया है जो पेंडोरा के लोगों से ही लड़ता है।
सामने आई फिल्म की रिलीज डेट
खबरों के मुताबिक 'अवतार 3' का बजट तकरीबन 2100 करोड़ रुपये है। फिल्म को 19 दिसंबर 2025 को अंग्रेजी, हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज किया जाएगा। अवतार के पहले और दूसरे हिस्से ने जबरदस्त कमाई की थी। अब देखना होगा कि इसके तीसरे हिस्से को दर्शकों से कैसा रिस्पॉन्स मिलता है।
मध्य पूर्व में कूटनीतिक हलचल: इस्राइल-लेबनान वार्ता की नई तारीखों का ऐलान
IPL प्लेऑफ की रेस में अभी भी KKR! बदलते समीकरणों ने बढ़ाई उम्मीद
IMF पैकेज से पाकिस्तान को राहत, अर्थव्यवस्था संभालने की कोशिश तेज
98 साल की उम्र में भी सक्रिय माखनलाल सरकार, भाजपा संगठन के वरिष्ठ चेहरे
रक्षा नेतृत्व में बड़ा बदलाव: नए CDS बने राजा सुब्रमणि, नौसेना प्रमुख होंगे कृष्णा स्वामीनाथन
क्रिकेट के बाद टीवी पर छाएंगे रोहित शर्मा, जल्द करेंगे रियलिटी शो से धमाका
CM बनने की राह में रोड़ा! विजय थलापति को लेकर वायरल हुई क्रिप्टिक पोस्ट
शुभेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां पूरी, जानें कौन-कौन रहेगा मौजूद
‘द्रौपदी’ से राजनीति तक: रूपा गांगुली की संघर्षभरी कहानी