इंदौर में नवविवाहिता 80% तक जली, ससुराल पर गंभीर आरोप, थाने पर हंगामा
इंदौर। इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र में 23 वर्षीय नवविवाहिता पायल को जलाए जाने के मामले में उसके मायके वालों ने पुलिस पर कार्रवाई में पक्षपात का आरोप लगाया और थाने में हंगामा किया। परिजनों का कहना है कि पायल को जलाने की साजिश में सिर्फ पति ही नहीं, बल्कि ससुराल के अन्य लोग भी शामिल हैं, जबकि पुलिस ने फिलहाल सिर्फ पति शंकर को ही हिरासत में लिया है। पायल ने तहसीलदार के सामने सिर्फ पति का नाम लिया और इसके बाद वह बेहोश हो गई। पायल 80 प्रतिशत तक जल चुकी है और वेंटिलेटर पर है।
पायल के भाई का आरोप है कि शंकर दहेज के लिए उसे प्रताड़ित करता था। 50 हजार रुपए नहीं देने पर विवाद हुआ, इसके बाद पायल को आग लगा दी गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है, और महिला के होश में आने पर बयान लिए जाएंगे, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। अफसरों का कहना है कि यदि पायल अन्य लोगों के नाम लेती है तो उनके खिलाफ भी केस दर्ज होगा।
पुलिस ने परिजनों को समझाकर थाने से रवाना किया है। इस मामले में सिर्फ पति हिरासत में है। पुलिस अब आगे की कार्रवाई पायल के बयान के बाद करेगी। परिजनों का कहना है कि शादी के बाद से ही शंकर पायल को परेशान कर रहा था। उनसे अपने परिवार के सदस्य की बीमारी के इलाज के लिए पायल से पचास हजार रुपये मांगे थे, लेकिन पायल ने अपने माता-पिता से पैसा मांगने से इनकार कर दिया। इस बात पर शंकर और पायल का विवाद हुआ था और पायल को शंकर ने आग के हवाले कर दिया।
दिल्ली वालों के लिए जरूरी खबर! 17 मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री बंद, सफर प्रभावित
क्या धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से लौटेगा छात्रों का भरोसा? शिक्षा संकट पर बड़ी बहस
अमेरिका में 'रामायण' ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर बोले- 'राहा को यह फिल्म दिखाने के लिए उत्साहित हूं'
आज इन 5 जिलों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी, इंदौर-भोपाल में भी बरसेंगे बादल
कच्चा तेल, बॉन्ड यील्ड और ग्लोबल संकेतों से बाजार पर दबाव, निवेशक क्या करें?
बिहार के स्कूलों में बदलेगा शनिवार का शेड्यूल? विधान परिषद में CM का बड़ा बयान
लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक टली, राज्यसभा में पेपर लीक पर जोरदार हंगामा
'इस्तीफे से कम कुछ मंजूर नहीं', सरकार और CJP के बीच आज निर्णायक वार्ता
नए परमाणु सहयोग समझौते से मचा बवाल, अमेरिका-सऊदी डील पर उठे सवाल
NIA का बड़ा खुलासा: झारखंड में मिले हजारों डेटोनेटर, सुरक्षा को लेकर उठे सवाल