इंदौर लव जिहाद केस ने पकड़ा तूल, कांग्रेस पार्षद की बेटी पर पुलिस की नजर
इंदौर: बाणगंगा थाना क्षेत्र में लव जिहाद फंडिंग मामले में नामजद कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी की बेटी को दिल्ली से हिरासत में लेने के बाद इंदौर लाया गया है। इस कार्रवाई से नाराज परिजनों ने डीसीपी कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। परिजनों का आरोप है कि न तो युवती को परिजनों से मिलने दिया जा रहा है और न ही उसकी कोई जानकारी साझा की गई है।
संदिग्ध युवकों ने किया था दावा
पिछले दिनों बाणगंगा थाना पुलिस ने दो संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया था। इन पर लव जिहाद से जुड़ा मामला दर्ज किया गया था। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी पर इन युवकों को आर्थिक सहायता देने यानी फंडिंग का आरोप लगाया गया था। इसके आधार पर पुलिस ने कादरी के खिलाफ केस दर्ज किया और उसकी गिरफ्तारी पर 20,000 का इनाम भी घोषित किया गया।
बेटी आयशा का भी आया नाम
जांच के दौरान कादरी की बेटी आयशा का नाम भी सामने आया। आरोप है कि फंडिंग केस में उसकी भी भूमिका हो सकती है। इसी आधार पर पुलिस ने दिल्ली से आयशा को हिरासत में लेकर इंदौर लाया है। आयशा फिलहाल दिल्ली में रहकर न्यायिक सेवा की पढ़ाई कर रही थी।
परिजनों को नहीं मिल रही जानकारी
परिजनों का कहना है कि आयशा को हिरासत में लेने के बाद से न तो उसे उनसे मिलने दिया गया है और न ही यह बताया जा रहा है कि वह कहां है। नाराज परिजनों ने सोमवार दोपहर डीसीपी जोन-3 कार्यालय पहुंचकर इस कार्रवाई पर आपत्ति जताई। उन्होंने मांग की है कि जब तक अनवर कादरी पर लगे आरोप सिद्ध नहीं हो जाते, तब तक उनकी बेटी को हिरासत में न रखा जाए।
आयशा से मिलने नहीं दिया गया
परिजनों ने यह भी बताया कि वे सुबह 5 बजे से बाणगंगा थाने में मौजूद हैं, लेकिन न तो उन्हें आयशा से मिलने दिया गया और न ही यह बताया गया कि वह किस थाने में है। वहीं, कांग्रेस पार्षद कादरी उस समय से फरार चल रहा है, जब से लव जिहाद केस में उसका नाम आया है।
वायरल सेलिब्रेशन पर पहली बार बोले वैभव सूर्यवंशी, आखिर किसे दिया था संदेश?
दिल्ली-हरियाणा यात्रियों को राहत, सोनीपत से कश्मीरी गेट तक दौड़ेंगी ई-बसें
यरुशलम हत्याकांड: फ्लैट में मिला भारतीय मजदूर का शव, जांच में जुटी पुलिस
NEET मुद्दे पर सियासत तेज, प्रियंका चतुर्वेदी ने मांगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा
लॉ ग्रेजुएट्स के लिए खुशखबरी! भारतीय सेना में अधिकारी बनने का शानदार अवसर
खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में उछाल, रोजगार और कारोबार के लिए खुल रहे नए द्वार
दूसरों की किस्मत बताने वाली अन्ना खुद नहीं जान पाईं अपना भविष्य, पावर बैंक ब्लास्ट में झुलसीं
विपक्ष के विरोध से नहीं चली कार्यवाही, दोनों सदनों में मचा घमासान
खर्च की रफ्तार पर CAG की चिंता, 93 हजार करोड़ रुपये का रिकॉर्ड अधूरा
वृद्धावस्था पेंशन मिलने से खत्म नहीं होगी मां की निर्भरता, बेटे की जिम्मेदारी पर बड़ा फैसला