प्रियंका-निक का फैमिली आउटिंग, मालती के हाथों में दिखा अलादीन का चिराग
मुंबई : बॉलीवुड और हॉलीवुड फिल्मों में अपनी अदाकारी से सभी का दिल जीतने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जोनस ने आज सोशल मीडिया हैंडल पर अपने परिवार के साथ कई शानदार तस्वीरें शेयर की हैं। यह तस्वीरें अलादीन शो के दौरान की हैं। इन तस्वीरों में प्रियंका, मालती और निक जोनस बेहद खुश नजर आ रहे हैं।
प्रियंका का पोस्ट
प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी के साथ अलादीन शो देखा। जिसकी बेहद ही खास तस्वीरें एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर शेयर कीं और कैप्शन में लिखा, 'ब्रॉडवे प्रोडक्शन को देखना बहुत जादुई था। अलादीन अपने छोटे से परिवार के साथ। साथ ही, दो बेहद प्रतिभाशाली मुख्य कलाकारों को भी देखने का मौका मिलेगा। एडिवरॉय और सोन्या बलसारा, जो भारतीय हैं। उन्होंने मेरे दिल को जीत लिया। शो में सभी कुछ मंत्रमुग्ध कर देने वाला था। हमेशा की तरह जादू बिखेरने के लिए शुक्रिया डिज्नी।'
सेलेब्स और फैंस के कमेंट्स
प्रियंका चोपड़ा, निक और मालती की इन शानदार तस्वीरों पर सेलेब्स और फैंस ने भी जमकर प्यार बरसाया। अलादीन शो की एक्ट्रेस सोन्या बलसारा ने लिखा, 'शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता कि आपसे और आपके परिवार से मिलना कितना खास था। हमारे समुदाय के लिए प्रेरणा बनने के लिए धन्यवाद।', एक्टर एडिवरॉय ने लिखा, 'आने के लिए धन्यवाद, खुशी है कि आप सभी यहां आए', एक्टर डॉन डैरिल रिवेरा ने लिखा, 'शो में आने के लिए शुक्रिया! आज दर्शकों में आपके परिवार का होना हमें बहुत अच्छा लगा! बहुत खास', एक और फैन ने लिखा, 'बहुत प्यारा', एक और फैन ने लिखा, 'मालती का कलाकारों से मिलना अनमोल है', एक फैन ने लिखा, 'जादुई चिराग वाली मालती हमारी पसंदीदा है।'
प्रियंका का वर्कफ्रंट
हाल ही में प्रियंका फिल्म 'हेड्स ऑफ स्टेट' में नजर आईं। इल्या नाइशुलर द्वारा निर्देशित इस फिल्म में प्रियंका के साथ इदरीस एल्बा और जॉन सीना नजर आए। प्रियंका जल्द ही वेब सीरीज 'सिटाडेल' के दूसरे सीजन में नजर आएंगी। इसके अलावा प्रियंका 'द ब्लफ' में भी नजर आएंगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इन सभी फिल्मों और सीरीज के अलावा प्रियंका निर्देशक एसएस राजामौली की आगामी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'SSMB29' में नजर आएंगी। इस फिल्म में साउथ स्टार महेश बाबू मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। वहीं प्रियंका के अलावा इस फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन भी अहम भूमिका निभाएंगे।
बच्चों की परवरिश पर SC की चिंता, बोला- मोबाइल नहीं, परिवार सबसे बड़ा सहारा
मगरमच्छ गंगाराम की अनोखी कहानी, जिसकी मौत पर पूरा गांव रो पड़ा
ज्योतिरादित्य सिंधिया बोले- दतिया उपचुनाव में BJP की होगी जीत, NEET मुद्दे पर विपक्ष को घेरा
वायरल सेलिब्रेशन पर पहली बार बोले वैभव सूर्यवंशी, आखिर किसे दिया था संदेश?
दिल्ली-हरियाणा यात्रियों को राहत, सोनीपत से कश्मीरी गेट तक दौड़ेंगी ई-बसें
यरुशलम हत्याकांड: फ्लैट में मिला भारतीय मजदूर का शव, जांच में जुटी पुलिस
NEET मुद्दे पर सियासत तेज, प्रियंका चतुर्वेदी ने मांगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा
लॉ ग्रेजुएट्स के लिए खुशखबरी! भारतीय सेना में अधिकारी बनने का शानदार अवसर
खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में उछाल, रोजगार और कारोबार के लिए खुल रहे नए द्वार
दूसरों की किस्मत बताने वाली अन्ना खुद नहीं जान पाईं अपना भविष्य, पावर बैंक ब्लास्ट में झुलसीं