श्मशान में बच्चों के लिए झूले! वसई-विरार मनपा का अनोखा कारनामा
वसई: वसई-विरार मनपा का एक अनोखा कारनामा सामने आया है। वसई पश्चिम में स्थित एक श्मशान घाट के अंदर बच्चों के लिए खेलने कूदने के झूले और अन्य उपकरण लगाए हैं। मनपा के इस काम को लेकर स्थानीय रहवासियों में काफी रोष है। यह निर्णय स्थानीय नागरिकों को बेहद आपत्तिजनक लगा है, जिसके चलते मनपा प्रशासन की तीखी आलोचना हो रही है। उनका कहना है कि श्मशान में अंतिम दाह संस्कार के वक्त बच्चे वहां कैसे जा पाएंगे। ऐसे में मनपा अधिकारियों की खूब किरकरी हो रही है।
श्मशान की सुधार की जगह लगा दिए झूले
बता दें कि वसई-विरार मनपा पिछले 5 वर्षों से प्रशासनिक शासन के अधीन है। इस वजह से अधिकारी बिना किसी को विश्वास में लिए मनमाने तरीके से काम कर रहे हैं। स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि किसी भी कार्य के लिए कोई योजना नहीं है, केवल पैसों की बर्बादी की जा रही है। वसई पश्चिम के प्रभाग (आय) वसई गांव के अंतर्गत बेनेपट्टी क्षेत्र में एक जर्जर श्मशान है। इस जर्जर श्मशान को सुधारने के बजाय मनपा ने श्मसान में ही बच्चों के लिए झूले और अन्य उपकरण लगा दिए है।
श्मसान के बगल में मैदान
स्थानीय लोगों ने यह भी बताया कि श्मशान के ठीक बगल में मनपा का एक खुला मैदान मौजूद है, जहां ये झूले और उपकरण आसानी से लगाए जा सकते थे। बावजूद इसके, अधिकारियों ने श्मशान को ही बच्चों के खेलने की जगह बना दिया, जिससे उनकी संवेदनशीलता और निर्णय क्षमता पर सवाल उठने लगे हैं। लोगों ने इस फैसले पर मनपा से स्पष्टीकरण की मांग की है और कई लोगों ने स्थानीय प्रशासन से इस मामले में हस्तक्षेप कर कार्रवाई करने की भी अपील की है।
बुलडोजर कार्रवाई पर बयान पड़ा भारी, अभिषेक बनर्जी के खिलाफ केस दर्ज
अब दूर-दराज के मरीजों तक तेजी से पहुंचेगी मदद, 720 नई एंबुलेंस की तैयारी
असम में बाढ़ का कहर, 50 लोगों की मौत; 40 अब भी लापता, हालात बेहद गंभीर
CJP प्रोटेस्ट लाठीचार्ज पर भड़के राज ठाकरे, बोले- 'ऊपर से आदेश के बिना नहीं होता ऐसा'
मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव, इराक में धमाके और वेस्ट बैंक में खूनी संघर्ष
स्वास्थ्य क्षेत्र में नया कदम, AIIMS देवघर से शुरू होगी व्यस्क टीकाकरण की नई पहल
दो कैंटरों की भिड़ंत में कैबिन में फंसा चालक, अस्पताल में तोड़ा दम
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, सरकार से बातचीत कल फिर होगी
अस्पताल की बदहाल व्यवस्था उजागर, महिला आयोग अध्यक्ष ने अफसरों को लगाई फटकार