क्लासमेट से हुआ इश्क, फिर प्लान किया अपहरण...मुंबई में फिल्मी अंदाज का मामला
मुंबई : चूनाभट्टी इलाके में 48 वर्षीय एक व्यक्ति ने अपनी पूर्व सहपाठी महिला और उसके सात साथियों के खिलाफ अपहरण और मारपीट का मामला दर्ज कराया है। आरसीएफ इलाके की एक सरकारी कंपनी में कार्यरत पीड़ित ने पुलिस को बताया कि 2003 में उसकी शादी हुई थी, लेकिन वैवाहिक जीवन में कलेश के चलते उसने 2021 में तलाक ले लिया। पीड़ित की मुलाकात 2018 में अपनी स्कूल क्लासमेट से हुई थी। दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और रिश्ता इतना गहरा हो गया कि उन्होंने अपने-अपने जीवन साथियों से तलाक लेकर एक-दूसरे के साथ रहने का फैसला किया।
महिला ने मांगे 15 लाख
महिला ने घर खरीदने के लिए 15 लाख रुपये की मदद मांगी, जो पीड़ित ने उसे दे दिए। तलाक के बाद जब पीड़ित ने महिला से उसके पति को दिए तलाक के कागजात दिखाने को कहा, तो उसने टालमटोल शुरू कर दी। दोनों लिव-इन में रहने लगे, लेकिन महिला की शर्तें सामने आने के बाद रिश्ते में दरार आ गई। उसने पीड़ित से कहा कि जब तक वह अपने पीएफ में उसे वारिस नहीं बनाता या पुश्तैनी घर उसके नाम नहीं करता, वह शादी नहीं करेगी। अक्टूबर 2024 में परिजनों की मौजूदगी में दोनों ने रिश्ता खत्म करने का निर्णय लिया। पीड़ित का आरोप है कि 20 दिन बाद महिला का एक दोस्त उसे धमकाने उसके बिल्डिंग के नीचे आया, जिसकी शिकायत उसने कालाचौकी पुलिस स्टेशन में की थी।
महिला पर पीटने का आरोप
पीड़ित के मुताबिक, बुधवार रात करीब 10 बजे वह अपने दोस्त के साथ बाइक से पनवेल हाईवे पर जा रहा था, तभी प्रियदर्शनी बस स्टॉप के पास एक बाइक ने उसकी गाड़ी को कट मारा। विरोध करने पर महिला का बेटा और अन्य लोग वहां पहुंचे। आरोप है कि महिला के बेटे और 7-8 लोगों ने मिलकर उसे लात-घूंसों से पीटा। महिला भी वहां मौजूद थी और उसने भी मारपीट की। झगड़े के दौरान पीड़ित की सोने की चेन, घड़ी, अंगूठी और पॉकेट गायब हो गए। आरोप है कि पीड़ित को जबरन बंधक बनाकर रिक्शे से धक्का देकर नीचे फेंक दिया गया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर महिला, उसके बेटे और सात अन्य आरोपियों के खिलाफ अपहरण व मारपीट का मामला दर्ज किया है।
संतों की वाणी से बेहतर जीवन का मार्ग प्रशस्त होता है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बुलडोजर कार्रवाई पर बयान पड़ा भारी, अभिषेक बनर्जी के खिलाफ केस दर्ज
अब दूर-दराज के मरीजों तक तेजी से पहुंचेगी मदद, 720 नई एंबुलेंस की तैयारी
असम में बाढ़ का कहर, 50 लोगों की मौत; 40 अब भी लापता, हालात बेहद गंभीर
CJP प्रोटेस्ट लाठीचार्ज पर भड़के राज ठाकरे, बोले- 'ऊपर से आदेश के बिना नहीं होता ऐसा'
मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव, इराक में धमाके और वेस्ट बैंक में खूनी संघर्ष
स्वास्थ्य क्षेत्र में नया कदम, AIIMS देवघर से शुरू होगी व्यस्क टीकाकरण की नई पहल
दो कैंटरों की भिड़ंत में कैबिन में फंसा चालक, अस्पताल में तोड़ा दम
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, सरकार से बातचीत कल फिर होगी