अरावली में बुलडोजर का तमाशा! अफसर की पत्नी के फार्महाउस पर सिर्फ दिखावा
फरीदाबाद: वन विभाग की टीम ने शुक्रवार को अरावली में बने एक फार्महाउस को तोड़ने के नाम पर केवल खानापूर्ति की। बताया जा रहा कि फार्महाउस फरीदाबाद बिजली विभाग के एक बड़े अधिकारी की पत्नी का है। वहीं यहां पर हुई तोड़फोड़ से निकले सीएंडडी वेस्ट को हटाने का काम भी निगम की पांच टीमों ने शुरू कर दिया है। अनखीर सूरजकुंड रोड पर डिलाइट बैंक्वेट हाल के साथ से एक रास्ता पहाड़ से होकर राधा स्वामी सत्संग भवन तक जाता है। उसी के पास नौ एकड़ जमीन पर फार्महाउस बना है। हालांकि यह पार्टनर के नाम से है। फार्महाउस को सुप्रीम कोर्ट ने तोड़ने के आदेश दिए हैं। इससे पहले इस आदेश के चलते वन विभाग ने कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल, राज्य मंत्री राजेश नागर और विधायक मनमोहन भड़ाना, पूर्व मंत्री करतार भड़ाना सहित लगभग सभी फार्महाउस तोड़ दिए थे, लेकिन ये फार्महाउस को नहीं तोड़ा गया। इससे सभी में नाराजगी थी। लोगों ने इसकी शिकायत की थी।
सीएंडडी वेस्ट को हटाने का काम शुरू
अरावली में हुई तोड़फोड़ के बाद सीएंडडी वेस्ट मौके पर ही पड़ा है, लेकिन निगम कमिश्नर धीरेंद्र खड़गटा ने वेस्ट को हटवाने के लिए पांच टीम बनाई हैं। पहली टीम एसडीओ सुरेंद्र हुड्डा के नेतृत्व में बनाई है। दूसरी टीम एसडीओ हितेश दहिया, तीसरी टीम एसडीओ विनोद सिंह, चौथी टीम पंकज गर्ग और पांचवीं टीम एसडीओ कृष्ण कुमार के नेतृत्व में बनाई गई है। वहीं सीएंडडी वेस्ट को हटवाने की फोटोग्राफी और विडियोग्राफी भी तैयार की जा रही है और सीएंडडी वेस्ट को उठाने के लिए पर्याप्त मात्रा में मशीनरी उपलब्ध कराई गई है। इसकी जिम्मेदारी लख्मी तेवतिया को दी गई है। 31 जुलाई तक सीएंडडी वेस्ट का काम पूरा करना है।
क्या बोले डीएफओ
डीएफओ फरीदाबाद विपिन कुमार का कहना है कि अरावली वन क्षेत्र में नियमानुसार तोड़फोड़ होगी। अगर कोई हिस्सा रह गया है तो उसे भी हटाया जाएगा। नए निर्माण न हो, इसके लिए डीसी के नेतृत्व में एक कमिटी बनाई गई है, जो अरावली वन क्षेत्र पर नजर रखे हुए हैं। कमिटी में अधिकांश विभाग के अधिकारी शामिल हैं।
गुणवत्ता, समयबद्धता और जवाबदेही से पूर्ण हों सभी सेतु निर्माण परियोजनाएं : लोक निर्माण मंत्री सिंह
संतों की वाणी से बेहतर जीवन का मार्ग प्रशस्त होता है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बुलडोजर कार्रवाई पर बयान पड़ा भारी, अभिषेक बनर्जी के खिलाफ केस दर्ज
अब दूर-दराज के मरीजों तक तेजी से पहुंचेगी मदद, 720 नई एंबुलेंस की तैयारी
असम में बाढ़ का कहर, 50 लोगों की मौत; 40 अब भी लापता, हालात बेहद गंभीर
CJP प्रोटेस्ट लाठीचार्ज पर भड़के राज ठाकरे, बोले- 'ऊपर से आदेश के बिना नहीं होता ऐसा'
मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव, इराक में धमाके और वेस्ट बैंक में खूनी संघर्ष
स्वास्थ्य क्षेत्र में नया कदम, AIIMS देवघर से शुरू होगी व्यस्क टीकाकरण की नई पहल
दो कैंटरों की भिड़ंत में कैबिन में फंसा चालक, अस्पताल में तोड़ा दम