केंद्र का बड़ा फैसला: 25 अश्लील OTT चैनलों पर लगा प्रतिबंध, प्रियंका चतुर्वेदी ने किया समर्थन
मुंबई: केंद्र सरकार ने एक बड़े फैसला में अश्लीलता फैलाने वाले 25 ओटीटी प्लेटफॉर्म पर पाबंदी लगा दी है। सरकार के इस फैसले के बाद इन प्लेटफॉर्म को एक्सेस कर पाना संभव नहीं होगा। सरकार ने जिस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर पाबंदी लगाई है। उनमें ऑल्ट बालाजी और उल्लू जैसे ओटीटी प्लेटफॉर्म शामिल हैं। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के कड़े फैसले का उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली शिवसेना की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने स्वागत किया है। चतुर्वेदी इस फैसले की तारीफ की है। उन्होंने कहा है कि यह बहुत अच्छी खबर है। मैं इन दोनों ऐप्स उल्लू और ऑल्ट बालाजी के कंटेंट के बारे में बात कर रहा थी। मैंने संचार एवं आईटी की स्थायी समिति में भी इस मुद्दे को उठाया था। खुशी है कि मंत्रालय ने ने इस पर ध्यान दिया और जो ज़रूरी था वो बहुत पहले ही कर दिया।
आगे भी उठाती रहूंगी आवाज
प्रियंका चतुर्वेदी ने एक अन्य पोस्ट में कहा है कि जो ऐप्स अश्लील और विकृत कंटेंट स्ट्रीम कर रहे थे, उन पर आखिरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने कार्रवाई की है खासकर उल्लू ऐप और ऑल्ट बालाजी पर। मैं इसका स्वागत करती हूं। जवाबदेही के लिए आवाज उठाती रहूंगी। प्रियंका चतुर्वेदी ने इसी साल मई में जब हाउस अरेस्ट रियलिटी शो में जब अश्लीलता समने आई थी तब उन्होंने आवाज उठाई थी। प्रियंका चतुर्वेदी ने तब सरकार ने पूछा था कि उल्लू एप कैसे अश्लीलता फैसला रहा है। आखिर ये कैसे बचा हुआ है।
तब प्रियंका चतुर्वेदी ने उठाया था मामला
तब सोशल मीडिया ताजा विवाद 'हाउस अरेस्ट' शो को लेकर खड़ा हुआ था। यह रियलिटी शो ओटीटी प्लेटफॉर्म उल्लू एप्प पर रिलीज हुआ था। जो बिग बॉस की तर्ज पर एक रियलिटी शो है। इस शो के कई वीडियो क्लिप्स वायरल हुए थे। जिन पर बवाल मचा हुआ था। वीडियो में प्रतिभागियों ने कैमरे के सामने सेक्स की पोजिशन दर्शाई थी। तब इस मुद्दे को प्रियंका चतुर्वेदी ने उठाया था। केंद्र सरकार ने बड़े फैसले में कथित तौर पर अश्लील, अश्लील और 'अश्लील' सामग्री रखने वाले कई ऐप्स और वेबसाइटों पर प्रतिबंध लगा दिया है। जिन 25 ऐप्स और वेबसाइटों पर कार्रवाई की गई है, उनमें ऑल्ट बालाजी, उल्लू, बिग शॉट्स ऐप, देसीफ्लिक्स, बूमेक्स, नवरसा लाइट और गुलाब ऐप शामिल हैं।
राशिफल 25 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
तकनीक, समन्वय और प्रशिक्षित पुलिस बल के दम पर होगा सुरक्षित एवं व्यवस्थित सिंहस्थ-2028 - डीजीपी कैलाश मकवाणा
युवाओं के लिए मध्यप्रदेश के 4 महानगरों में प्रारंभ होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
गुणवत्ता, समयबद्धता और जवाबदेही से पूर्ण हों सभी सेतु निर्माण परियोजनाएं : लोक निर्माण मंत्री सिंह
संतों की वाणी से बेहतर जीवन का मार्ग प्रशस्त होता है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बुलडोजर कार्रवाई पर बयान पड़ा भारी, अभिषेक बनर्जी के खिलाफ केस दर्ज
अब दूर-दराज के मरीजों तक तेजी से पहुंचेगी मदद, 720 नई एंबुलेंस की तैयारी
असम में बाढ़ का कहर, 50 लोगों की मौत; 40 अब भी लापता, हालात बेहद गंभीर
CJP प्रोटेस्ट लाठीचार्ज पर भड़के राज ठाकरे, बोले- 'ऊपर से आदेश के बिना नहीं होता ऐसा'