दिल दहला देने वाला हादसा: मां सैंडल पहना रही थी, मासूम 12वीं मंजिल से गिरकर तोड़ी सांसें
मुंबई: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के नायगांव स्थित नवकार सिटी में दर्दनाक घटना सामने आई है। नवकार सिटी में चार साल की एक बच्ची खेल-खेल में 12वीं मंज़िल पर स्थित अपने घर की खिड़की से गिर गई। इस हादसे में बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई। बताया गया है कि उसकी मां ने उसे सैंडल पहनाने के लिए शू-रैक पर बैठाया था, जहां से वह खिड़की के चौखट पर चढ़ने लगी, तभी हादसा हो गया। सीसीटीवी में बच्ची के गिरने की घटना कैद हो गई। पुलिस ने इस घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
क्या है पूरा मामला?
पुलिस के मुताबिक, बच्ची का नाम अनविका प्रजापति था। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, बुधवार शाम करीब 8 बजे वह अपनी मां के साथ कहीं जाने वाली थी। चार साल की अनविका घर से बाहर आती है और उसके पीछे उसकी मां भी आती है। जैसे ही उसकी मां दरवाजा बंद करती है, अनविका एक बड़े साइज का जूता पहन लेती है। इसके बाद अनविका की मां उसे शू-रैक पर बैठाकर तैयार होने लगती है। वह खुद चप्पल पहनती है और बेटी के लिए सैंडल लाती हैं।
डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित किया
इसी बीच अनविका अलमारी पर खड़ी होकर खिड़की की चौखट पर बैठने की कोशिश करती है, लेकिन किनारे पर संतुलन बनाने से पहले ही वह खिड़की के बाहर गिर जाती है। पुलिस के अनुसार, हादसे के बाद बच्ची की मां ने चिल्लाते हुए लोगों से मदद मांगी। शोर सुनकर पड़ोसी अपने घरों से बाहर निकले और बच्ची को उठाने के लिए दौड़े। बच्ची को वसई पश्चिम स्थित सर डीएम पेटिट अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया।
आप भी हैं शॉर्ट टेम्पर्ड और छोटी-छोटी बात पर करते हैं रिएक्ट? चाणक्य की ये बातें सिखाएंगी कैसे करें इमोशन कंट्रोल
राशिफल 06 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों कार्य: राज्यमंत्री गौर
तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में एसजीएसआईटीएस, इंदौर की "शासी निकाय की 129वीं" बैठक हुई
सिंगाजी ताप विद्युत गृह में आधुनिक रेलवे प्लेटफॉर्म का शुभारंभ
इंदौर में 9 से 13 जून तक होगा ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों का सम्मेलन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
केरवा डैम के क्षतिग्रस्त वेस्टवियर का कार्य आगामी दो माह में पूर्ण करें : जल संसाधन मंत्री सिलावट