200 करोड़ चंदे में गड़बड़ी की आशंका, फरीदाबाद में IT विभाग की बड़ी रेड
फरीदाबाद: गलत तरीके से चंदे की रकम जुटाने की आशंका में सेंट्रल इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की इन्वेस्टिगेशन विंग ने गुरुवार को राष्ट्रीय विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश प्रताप शर्मा के घर छापेमारी की। टीम सुबह साढ़े 6 बजे ही अशोका एन्क्लेव स्थित महेश के घर पर पहुंची। इसके साथ ही टीम उनके दफ्तर पर भी छापेमारी की गई। करीब 12 घंटे से अधिक चली जांच में टीम ने अपने कब्जे में मोबाइल, महत्वपूर्ण दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण को ले लिया है, जिसकी फरेंसिक जांच कराई जाएगी। शुरुआती जांच में पता चला है कि राजनीतिक पार्टी ने अलग-अलग साल में करीब 200 करोड़ रुपये के चंदे की ट्रांजैक्शन दिखाई है जो गलत हो सकती है। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को आशंका है कि कहीं ये पैसा फर्जी स्त्रोत या हवाला के जरिये तो नहीं मंगाया गया। फिलहाल इसकी जांच की जा रही है। छापेमारी टीम देर शाम तक जांच करती रही।
कार्यालय के कर्मचारियों से भी हुई पूछताछ
इनकम टैक्स टीम को सूचना थी कि राष्ट्रीय विकास पार्टी जो चंदा ले रही है, वह कहीं न कहीं फर्जी तरीके से लिया जा रहा है, क्योंकि कई बार ऐसा होता है कि चंदे की रकम जिसके नाम दिखाई जाती है वह वास्तविक तौर पर मौजूद नहीं होता है। इसी सूचना पर इनकम टैक्स की टीम ने सुबह साढ़े 6 बजे अशोका एन्कलेव मेन स्थित पार्टी के कार्यालय पर छापा मारा। टीम ने कार्यालय पर पहुंचते ही सभी के मोबाइल कब्जे में ले लिए, ताकि कोई जानकारी लीक न हो सके। इस दौरान कार्यालय के कर्मचारियों से भी इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की इन्वेस्टिगेशन विंग ने बातचीत की। कार्यालय में जरूरी दस्तावेज को अपने कब्जे में ले लिया है। वहीं दूसरी टीम ने उसी वक्त पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश प्रताप शर्मा के घर पर भी छापेमारी की। वहां से भी मोबाइल, लेपटॉप, जरूरी दस्तावेज को अपने कब्जे में लिया है।
CA के दिल्ली-मुबंई स्थित घरों में भी छापेमारी
सूत्रों के अनुसार, छापेमारी केवल फरीदाबाद तक ही सीमित नहीं रही। पार्टी के चार्टर्ड अकाउंटेंट डीकेपी गांग और विनीत गांग के दिल्ली और मुंबई स्थित घरों तथा कार्यालयों पर भी एक साथ रेड की गई। टीम को इन ठिकानों से भी कई फाइलें और डिजिटल रिकॉर्ड मिले हैं, जिनकी जांच की जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि सभी जब्त दस्तावेजों और उपकरणों की फरेंसिक जांच होगी। इस कार्रवाई को गोपनीय ढंग से अंजाम दिया गया ताकि किसी भी प्रकार की जानकारी पहले लीक न हो। अभी तक पार्टी की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। आयकर विभाग की यह कार्रवाई आने वाले दिनों में और गहराई से की जा सकती है, क्योंकि मामला बड़े पैमाने पर वित्तीय अनियमितताओं से जुड़ा हुआ प्रतीत हो रहा है।
जानिये कौन हैं महेश प्रताप शर्मा
जिस राष्ट्रीय विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश प्रताप शर्मा के घर व दफ्तर पर इनकम टैक्स की टीम ने छापेमारी की है वह 2024 के लोकसभा चुनाव में भी अपनी पार्टी की टिकट पर फरीदाबाद लोकसभा सीट से चुनाव लड़ चुके हैं।
आप भी हैं शॉर्ट टेम्पर्ड और छोटी-छोटी बात पर करते हैं रिएक्ट? चाणक्य की ये बातें सिखाएंगी कैसे करें इमोशन कंट्रोल
राशिफल 06 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों कार्य: राज्यमंत्री गौर
तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में एसजीएसआईटीएस, इंदौर की "शासी निकाय की 129वीं" बैठक हुई
सिंगाजी ताप विद्युत गृह में आधुनिक रेलवे प्लेटफॉर्म का शुभारंभ
इंदौर में 9 से 13 जून तक होगा ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों का सम्मेलन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
केरवा डैम के क्षतिग्रस्त वेस्टवियर का कार्य आगामी दो माह में पूर्ण करें : जल संसाधन मंत्री सिलावट
लोक कल्याणकारी और विकास कार्यों के लिए 38 हजार 555 करोड़ रूपये की स्वीकृति
बिजली उपभोक्ताओं को आवेदन करने की जरूरत नहीं, नई व्यवस्था लागू