पंजाब कैबिनेट की अहम बैठक आज, नई भर्ती और लैंड पूलिंग पॉलिसी पर मुहर संभव
चंडीगढ़। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शुक्रवार को मंत्रिमंडल की बैठक बुलाई है। यह बैठक चंडीगढ़ स्थित सीएम आवास पर होगी। बैठक में नई भर्ती, लैंड पूलिंग पॉलिसी को लेकर किसानों की ओर से भेजे जा रहे सुझावों पर और राज्य में उद्योगों के विकास को बढ़ावा देने से जुड़े प्रस्तावों पर चर्चा होगी।
सूत्रों की मानें तो एजेंडा में एक अहम प्रस्ताव भी शामिल किया गया है। मानसून के चलते पंजाब के कई इलाकों में बाढ़ की वजह से नुकसान हुआ है। बाढ़ के कारण फसली के नुकसान, ढांचागत नुकसान और बेअदबी पर कानून बनाने को लेकर गठित की गई सिलेक्ट कमेटी को भेजे गए प्रस्ताव पर भी चर्चा हो सकती है। मंत्रिमंडल की बैठक शुक्रवार दोपहर 12 बजे सीएम आवास पर होगी। बैठक में करीब 7 मुख्य एजेंडा लाए जा रहे हैं, जिन पर चर्चा की जाएगी।
सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. पूजा सिंह आप में शामिल
प्रसिद्ध उद्यमी और सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. पूजा सिंह वीरवार को आधिकारिक रूप से आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हो गईं। आप पंजाब प्रधान अमन अरोड़ा ने उनका पार्टी में स्वागत किया। अरोड़ा ने बताया कि डॉ. पूजा कई राज्यों में 70 से अधिक प्रशिक्षण संस्थान चलाती हैं। उनके संस्थानों ने रोजगार प्रशिक्षण और कॅरिअर निर्माण के अवसर प्रदान करके हजारों महिलाओं के जीवन को बदलने में मदद की है। इस दौरान डॉ. पूजा सिंह ने कहा कि राजनीति हमें लाखों लोगों के जीवन को बदलने का अवसर देती है। आम लोग भी राजनीति में सार्थक भूमिका निभा सकते हैं। पार्टी में शामिल होने के बाद अब मेरा मुख्य ध्यान महिला सुरक्षा और महिलाओं के कौशल विकास पर रहेगा, ताकि हर महिला आर्थिक रूप से स्वतंत्र और सशक्त बन सके।
राशिफल 25 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
तकनीक, समन्वय और प्रशिक्षित पुलिस बल के दम पर होगा सुरक्षित एवं व्यवस्थित सिंहस्थ-2028 - डीजीपी कैलाश मकवाणा
युवाओं के लिए मध्यप्रदेश के 4 महानगरों में प्रारंभ होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
गुणवत्ता, समयबद्धता और जवाबदेही से पूर्ण हों सभी सेतु निर्माण परियोजनाएं : लोक निर्माण मंत्री सिंह
संतों की वाणी से बेहतर जीवन का मार्ग प्रशस्त होता है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बुलडोजर कार्रवाई पर बयान पड़ा भारी, अभिषेक बनर्जी के खिलाफ केस दर्ज
अब दूर-दराज के मरीजों तक तेजी से पहुंचेगी मदद, 720 नई एंबुलेंस की तैयारी
असम में बाढ़ का कहर, 50 लोगों की मौत; 40 अब भी लापता, हालात बेहद गंभीर
CJP प्रोटेस्ट लाठीचार्ज पर भड़के राज ठाकरे, बोले- 'ऊपर से आदेश के बिना नहीं होता ऐसा'