फिरोजपुर बना नशे का रास्ता? पुलिस ने कार सवार तस्कर से पकड़ा 15 किलो चिट्टा
पंजाब। पंजाब के फिरोजपुर में पुलिस ने नशे की बड़े खेप पकड़ी है। पुलिस ने कार सवार नशा तस्कर को 15 किलो चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
फिरोजपुर के थाना घल्लखुर्द पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान रमेश कुमार वासी गांव मोहकम खां वाला के तौर पर हुई है। हाल में गोल्डन एन्क्लेव फिरोजपुर में रहता है। आरोपी के पास से 15 किलो 7 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। नशे की यह खेप अलग-अलग पैकेट में पैक की गई थी। आरोपी से कुल 15 पैकेट मिले हैं, जिन्हें पीले रंग के लिफाफों और लाल टेप से बांधा गया था।
घल्लखुर्द थाना की पुलिस पार्टी गश्त कर रही थी। इस दौरान पुलिस को सूचना मिली की तस्कर रमेश कुमार वह बाहरी राज्यों से हेरोइन की खेप मंगवाकर आगे सप्लाई करता है। सफेद रंग की स्विफ्ट कार सवार नशा तस्कर गांव भंबा लंडा की दाना मंडी में खड़ा है और ग्राहक का इंतजार कर रहा है। पुलिस ने बताई हुई जगह पर दबिश देकर आरोपी को काबू किया और तलाशी लेने पर उसके पास से 15 किलो 7 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। थाना घल्लखुर्द पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
राशिफल 06 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों कार्य: राज्यमंत्री गौर
तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में एसजीएसआईटीएस, इंदौर की "शासी निकाय की 129वीं" बैठक हुई
सिंगाजी ताप विद्युत गृह में आधुनिक रेलवे प्लेटफॉर्म का शुभारंभ
इंदौर में 9 से 13 जून तक होगा ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों का सम्मेलन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
केरवा डैम के क्षतिग्रस्त वेस्टवियर का कार्य आगामी दो माह में पूर्ण करें : जल संसाधन मंत्री सिलावट
लोक कल्याणकारी और विकास कार्यों के लिए 38 हजार 555 करोड़ रूपये की स्वीकृति
बिजली उपभोक्ताओं को आवेदन करने की जरूरत नहीं, नई व्यवस्था लागू
EVM और चुनाव प्रक्रिया पर Gaurav Gogoi ने उठाए सवाल
Iran का 30 दिन का शांति प्रस्ताव—सुलह या नई चाल?