एक छक्का लगाते ही 93 साल में ऐसा करने वाले पहले भारतीय बने ऋषभ पंत, सहवाग के टेस्ट रिकार्ड को तूड़ दिया
नई दिल्ली : भारत और इंग्लैंड के बीच मैनचेस्टर में खेले जा रहे टेस्ट में ऋषभ पंत ने अपने जज्बे से सभी का दिल जीत लिया। पैर की अंगुली टूटने के बावजूद वह बल्लेबाजी के लिए उतरे और 75 गेंद में तीन चौके और दो छक्के की मदद से 54 रन की पारी खेली। जब वह 37 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे, तब क्रिस वोक्स की गेंद उनके पैर पर लगी थी। तब उनके शरीर के उस हिस्से से खून निकलता देखा गया था। साथ ही वह काफी दर्द में दिखे थे। इसके बाद उन्हें स्कैन के लिए मैदान से बाहर ले जाया गया था।
हालांकि, स्कैन की रिपोर्ट आने के बाद और चोट का पता लगने के बावजूद वह जोखिम लेकर बल्लेबाजी के लिए उतरे और भारत को 350 के पार पहुंचने में मदद की। बीसीसीआई ने कहा है कि वह इस टेस्ट में जरूरत के मुताबिक बल्लेबाजी के लिए उपलब्ध रहेंगे। ऐसे में अगर वह दूसरी पारी में बल्लेबाजी के लिए उतरते हैं और एक छक्का भी लगाते हैं, तो वह बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे। पंत फिर 93 साल के भारतीय टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में यह मुकाम हासिल करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बनेंगे।
पंत ने की सहवाग की बराबरी
दरअसल, दो छक्के लगाते ही पंत ने रोहित शर्मा को पीछे छोड़ा और वीरेंद्र सहवाग की बराबरी की। अब सहवाग के साथ पंत के नाम संयुक्त रूप से भारत की ओर से टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड है। दोनों के नाम 90-90 छक्के हैं। एक छक्का लगाते ही पंत सहवाग को पीछे छोड़ टेस्ट में भारत के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे। अभी तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सिर्फ छह ही बल्लेबाजों ने 91 या इससे ज्यादा छक्के लगाए हैं। पंत सातवें बल्लेबाज बन जाएंगे। हालांकि, वह 93 साल के भारतीय टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में 91 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज भी बन जाएंगे। पंत ने हालांकि, ये 90 छक्के केवल 82 पारियों में लगाए हैं, जबकि सहवाग को ऐसा करने में 174 पारियां लग गईं थीं।
पंत लिस्ट में छठे स्थान पर
टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड बेन स्टोक्स के नाम है। उन्होंने कुल मिलाकर 133 छक्के लगाए हैं। न्यूजीलैंड ब्रैंडन मैकुलम 107 छक्कों के साथ दूसरे और ऑस्ट्रेलिया के एडम गिलक्रिस्ट 100 छक्कों के साथ तीसरे स्थान पर हैं। सिर्फ इन तीन बल्लेबाजों ने ही टेस्ट में 100 या इससे ज्यादा छक्के लगाए हैं। 98-98 छक्कों के साथ न्यूजीलैंड के टिम साउदी और वेस्टइंडीज के क्रिस गेल संयुक्त रूप से चौथे और 96 छक्कों के साथ कैलिस पांचवें नंबर पर हैं। भारत के लिए पंत और सहवाग ने सबसे ज्यादा 90-90 छक्के लगाए। वहीं, ब्रायन लारा और रोहित शर्मा ने 88-88 छक्के लगाए।
टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के
| खिलाड़ी | पारियां | छक्के |
|---|---|---|
| बेन स्टोक्स (ENG) | 205 | 133 |
| ब्रेंडन मैकुलम (NZ) | 176 | 107 |
| एडम गिलक्रिस्ट (AUS) | 137 | 100 |
| क्रिस गेल (WI) | 182 | 98 |
| टिम साउथी (NZ) | 156 | 98 |
| जैक्स कैलिस (SA) | 278 | 96 |
| एंजेलो मैथ्यूज (SL) | 212 | 90 |
| ऋषभ पंत (IND) | 82 | 90 |
| वीरेंद्र सहवाग (IND) | 178 | 90 |
| ब्रायन लारा (WI) | 230 | 88 |
| रोहित शर्मा (IND) | 116 | 88 |
राशिफल 25 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
तकनीक, समन्वय और प्रशिक्षित पुलिस बल के दम पर होगा सुरक्षित एवं व्यवस्थित सिंहस्थ-2028 - डीजीपी कैलाश मकवाणा
युवाओं के लिए मध्यप्रदेश के 4 महानगरों में प्रारंभ होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
गुणवत्ता, समयबद्धता और जवाबदेही से पूर्ण हों सभी सेतु निर्माण परियोजनाएं : लोक निर्माण मंत्री सिंह
संतों की वाणी से बेहतर जीवन का मार्ग प्रशस्त होता है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बुलडोजर कार्रवाई पर बयान पड़ा भारी, अभिषेक बनर्जी के खिलाफ केस दर्ज
अब दूर-दराज के मरीजों तक तेजी से पहुंचेगी मदद, 720 नई एंबुलेंस की तैयारी
असम में बाढ़ का कहर, 50 लोगों की मौत; 40 अब भी लापता, हालात बेहद गंभीर
CJP प्रोटेस्ट लाठीचार्ज पर भड़के राज ठाकरे, बोले- 'ऊपर से आदेश के बिना नहीं होता ऐसा'