पंजाब के मंदिर में नजर आईं पायल मलिक, सफाई और बर्तन मांजते हुए जीता दिल
चंडीगढ़: हरियाणा के चर्चित यूट्यूबर अरमान मलिक की पत्नी पायल मलिक इन दिनों सुर्खियों में हैं। उनके कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। इन वीडियो में एक मंदिर में अपने पति के साथ बर्तन धोते हुए दिखाई दे रही है। इसके साथ ही वो मंदिर में माफी मांगती हुई भी दिखाई दे रही हैं। वहीं वो मंदिर में साफ सफाई भी कर रही है। बता दें कि ये वीडियो पंजाब के मोहाली का है। दरअसल मोहाली की काली माता मंदिर समिति ने पायल मलिक को सजा सुनाई है। ये सुजा क्यों सुनाई गई उसके पीछे का कारण हम आपको बताने जा रहे हैं...
दरअसल पायल मलिक पर आरोप है कि उन्होंने अश्लील कपड़े पहनकर मां भद्रकाली का रूप धारण किया। इस बाद उन्होंने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया, जिससे लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुईं। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए मोहाली के काली माता मंदिर समिति ने पायल मलिक को धार्मिक सजा सुनाई है। इस सजा के तहत पायल मलिक को सात दिनों तक मंदिर की साफ-सफाई का कार्य करना होगा और आठवें दिन वे मंदिर में कंजक पूजन करेंगी।
पायल ने मांगी माफी
पायल मलिक ने इस वीडियो के लिए माफी भी मांगी है। उन्होंने कहा कि इस वीडियो के लिए मैं खुद भी शर्मिंदा हूं। मैं अपनी उस वीडियो के लिए हाथ जोड़कर सभी लोगों से माफी मांगती हूं। पायल का कहना है कि उनकी बेटी मां काली की भक्त है और इसलिए मैंने अपनी बेटी के लिए काली मां का लुक बनाया था। उन्होंने कहा कि मुझसे बहुत बड़ी गलती हो गई। पायल ने कहा कि मुझे जो सजा दी गई है मैं उसके लिए पूरी तरह से तैयार हूं। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि आप कभी ऐसी गलती न करें। मैं आप सभी से हाथ जोड़कर माफी मांगती हूं।
कौन हैं पायल मलिक
पायल हरियाणा के फेमस यूट्यूबर अरमान मलिक की पहली पत्नी है। अरमान मलिक अपनी दोनों की पत्नियों के साथ रहते हैं। तीनों पति-पत्नी बिग बॉस ओटीटी में भी एक साथ शामिल हुए थे। ये तीनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। पत्नियों और अपने बच्चों के साथ अरमान मलिक व्लॉग्स बनाते हैं। सोशल मीडिया पर उनके काफी फॉलोअर्स हैं। उनका यू-ट्यूबर चैनल का नाम मलिक व्लॉग्स है। इनके यूट्यूब चैनल पर 8 मिलियन से ज्याद सब्सक्राइबर्स हैं।
राशिफल 06 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों कार्य: राज्यमंत्री गौर
तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में एसजीएसआईटीएस, इंदौर की "शासी निकाय की 129वीं" बैठक हुई
सिंगाजी ताप विद्युत गृह में आधुनिक रेलवे प्लेटफॉर्म का शुभारंभ
इंदौर में 9 से 13 जून तक होगा ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों का सम्मेलन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
केरवा डैम के क्षतिग्रस्त वेस्टवियर का कार्य आगामी दो माह में पूर्ण करें : जल संसाधन मंत्री सिलावट
लोक कल्याणकारी और विकास कार्यों के लिए 38 हजार 555 करोड़ रूपये की स्वीकृति
बिजली उपभोक्ताओं को आवेदन करने की जरूरत नहीं, नई व्यवस्था लागू
EVM और चुनाव प्रक्रिया पर Gaurav Gogoi ने उठाए सवाल
Iran का 30 दिन का शांति प्रस्ताव—सुलह या नई चाल?