खन्ना में भीषण सड़क हादसा: फैक्टरी जा रही महिलाओं की बस को टिप्पर ने मारी टक्कर
खन्ना (पंजाब)। खन्ना नेशनल हाईवे पर बीजा के पास बजरी से भरे टिप्पर ने धागा फैक्टरी की महिला कर्मियों से भरी बस को टक्कर मार दी। टक्कर से बस पलट गई और मौके पर अफरातफरी मच गई। हादसे में 15 से ज्यादा महिलाएं घायल हो गई है, जिनमें से दो की हालत गंभीर है। घायल महिलाएं खन्ना के आसपास के इलाकों, मंडी गोबिंदगढ़ और उसके आसपास के इलाकों की बताई जा रही हैं।
सभी घायलों को खन्ना के सिविल अस्पताल लाया गया है, जहां उनका इलाज किया जा रहा है। घायल महिला सुनीता, निक्की, बीना देवी, कंचन ने बताया कि वह गोबिंदगढ़ से दोराहा में कौर सेन धागा फैक्टरी में काम के लिए जा रही थी। जैसे ही उनकी बस बीजा के पास पहुंची तो बजरी से भरे टिप्पर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयंकर थी कि बस बीच रोड पर पलट गई। बस में करीब 20 से 25 महिलाएं सवार थी, जिनमें से ज्यादातर को चोट आई है।
पुलिस के अनुसार सूचना मिली थी कि बीजा चौक के पास हादसा हुआ है। तुरंत एसएसएफ टीम मौके पर पहुंची। मौके पर एक एम्बुलेंस को बुला उन्हें सिविल अस्पताल खन्ना में भेजा गया है। हादसे के बाद टिप्पर चालक मौके से फरार हो गया। चौकी कोट के प्रभारी एएसआई सुखविंदर सिंह ने मौके पर पहुंच दोनों वाहनों को साइड पर करवा रास्ता सुचारू करवाया। पुलिस मामले में कानूनी कार्रवाई कर रही है। धागा फैक्टरी कौर सेन कंपनी के सुपरवाइजर अजय सिंह ने बताया कि उनके मुलाजिमों की खड़ी बस को टिप्पर ने टक्कर मारी, जिसमें 20 से 20 महिलाएं घायल हुई है। दो सीरियस है, उनको चंडीगढ़ भेजा गया है।
राशिफल 25 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
तकनीक, समन्वय और प्रशिक्षित पुलिस बल के दम पर होगा सुरक्षित एवं व्यवस्थित सिंहस्थ-2028 - डीजीपी कैलाश मकवाणा
युवाओं के लिए मध्यप्रदेश के 4 महानगरों में प्रारंभ होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
गुणवत्ता, समयबद्धता और जवाबदेही से पूर्ण हों सभी सेतु निर्माण परियोजनाएं : लोक निर्माण मंत्री सिंह
संतों की वाणी से बेहतर जीवन का मार्ग प्रशस्त होता है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बुलडोजर कार्रवाई पर बयान पड़ा भारी, अभिषेक बनर्जी के खिलाफ केस दर्ज