बीफ होम डिलीवरी के नाम पर हो रहा था अवैध कारोबार, पुलिस ने मारा छापा
नूंह: हरियाणा के नूंह जिले में गोमांस बिक्री की सूचना मिलने पर सीएस स्टाफ नूंह टीम ने पांच मकानों में छापेमारी की। खुलासा हुआ कि यहां से बीफ की होम डिलिवरी की जा रही थी। सभी घरों के सामने बाइक सवार सप्लायर खड़े थे। सुबह पांच से सात बजे तक मांस की होम डिलिवरी की जाती थी। पुलिस ने मौके से 8 बाइक, 7 क्विंटल 10 किलोग्राम मांस व अन्य सामान बरामद किया गया है। मामलें में 9 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक नूंह सीएस स्टाफ प्रभारी राजबीर को सूचना मिली थी कि पिनगवां थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव रीठठ में जाकिर, फारूख आंकेड़ा, टिण्डा उर्फ इरफान निवासी मालब, मन्नु निवासी मेवली, हसन, नफीस उर्फ काला, इरफान, वक्की उर्फ वकील और नदीम निवासी रीठठ मिलकर गोकशी का धंधा करते है। रीठठ के कसाई मोहल्ले में वक्की उर्फ वकील, नफीस, इरफान, नदीम और हसन अपने मकान में गोकशी कर बाहर मांस सप्लाई करते हैं।
पुलिस को देखते ही भागने लगे आरोपी
सीएस स्टाफ प्रभारी राजबीर ने बताया कि उनकी टीम ने मंगलवार तड़के गांव रीठठ में आरोपियों के घर दबिश दी। पुलिस को देखकर आरोपी वहां से भागने लगे। पुलिस के जवानों ने मौके से पिता-पुत्र वक्की उर्फ वकील और नदीम को अरेस्ट कर लिया। पुलिस ने वक्की उर्फ वकील के मकान में जाकर देखा तो तीन बरामद हुईं, जिनमें मांस रखा हुआ था। मौके से एक इलेक्ट्रॉनिक कांटा, दो छुरी, दो दरात, कुल्हाड़ी और करीब 140 किलोग्राम मांस बरामद हुआ। पुलिस टीम ने इसके बाद नफीस के मकान में जाकर देखा तो यहां भी मांस मिला, जिसका कुल वजन करीब 150 किलोग्राम था। इसके साथ ही टीम ने इरफान के मकान पर रेड की।
सात क्विंटल से ज्यादा मांस बरामद
इसके बाद पुलिस ने तीसरे आरोपी नदीम पुत्र वक्की उर्फ वकील के मकान में जाकर देखा तो बाइक, इलेक्ट्रॉनिक कांटा और 145 किलोग्राम मांस बरामद हुआ है। चौथे आरोपी हसन के मकान पर रेड की गई। इंस्पेक्टर राजदीप ने बताया कि आरोपियों के घरों से कुल सात क्विंटल 10 किलोग्राम मांस बरामद हुआ है। सीएस स्टाफ प्रभारी राजबीर ने बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनों पिता-पुत्र को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। मामले में कुल 9 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। आरोपी मांस को आसपास के गांवों जाकर घरों में डिलिवर करते थे।
तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में एसजीएसआईटीएस, इंदौर की "शासी निकाय की 129वीं" बैठक हुई
सिंगाजी ताप विद्युत गृह में आधुनिक रेलवे प्लेटफॉर्म का शुभारंभ
इंदौर में 9 से 13 जून तक होगा ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों का सम्मेलन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
केरवा डैम के क्षतिग्रस्त वेस्टवियर का कार्य आगामी दो माह में पूर्ण करें : जल संसाधन मंत्री सिलावट
लोक कल्याणकारी और विकास कार्यों के लिए 38 हजार 555 करोड़ रूपये की स्वीकृति
बिजली उपभोक्ताओं को आवेदन करने की जरूरत नहीं, नई व्यवस्था लागू
EVM और चुनाव प्रक्रिया पर Gaurav Gogoi ने उठाए सवाल
Iran का 30 दिन का शांति प्रस्ताव—सुलह या नई चाल?
शकरकंद के फायदे जानकर चौंक जाएंगे, सेहत के लिए बेहद लाभकारी
Delhi-NCR में बारिश और ओलावृष्टि, अचानक बदला मौसम का मिजाज