सोने की चमक ने बदली नीयत, ड्राइवर गाड़ी समेत 5 करोड़ के गहने लेकर फरार
इंदौर: छत्रीपुरा क्षेत्र में एक होटल के बाहर खड़ी कार से करीब 4 किलो 800 ग्राम सोना लेकर ड्राइवर फरार हो गया। यह सोना गुजरात के व्यापारी का था, जिसकी बाजार कीमत करीब 4 करोड़ 80 लाख रुपए बताई जा रही है। घटना सामने आने के लगभग 12 दिन बाद आखिरकार मंगलवार रात क्राइम ब्रांच ने एफआईआर दर्ज की और मामले की जांच शुरू कर दी है।
अहमदाबाद से इंदौर आया था जूलर्स
जानकारी के अनुसार अहमदाबाद निवासी व्यापारी धर्मेन्द्र भाई, जो अंकित गोल्ड जूलर्स नाम से जूलरी का व्यापार करते हैं, 8 जुलाई को अपने कर्मचारी सौरभ के साथ इंदौर आए थे। उनके साथ ड्राइवर मसरू रबारी, निवासी बनासकांठा गुजरात भी था। व्यापारी सोने के जेवर लेकर अहमदाबाद से लुनावाडा, संतरामपुर होते हुए झाबुआ के रास्ते इंदौर पहुंचे थे।देर शाम होने के कारण उन्होंने गंगवाल बस स्टैंड स्थित शिवानी होटल में ठहरने का निर्णय लिया।
ड्राइवर को कार के पास ही रुकने कहा
होटल पहुंचने के बाद व्यापारी ने सोने की सुरक्षा के लिए ड्राइवर मसरू को कार के पास ही रुकने को कहा, जबकि कर्मचारी सौरभ शेविंग के लिए चला गया। जब सौरभ लौटकर आया, तो कार और ड्राइवर दोनों गायब थे। मोबाइल पर संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन फोन स्विच ऑफ मिला। इसके बाद धर्मेन्द्र भाई को सूचना दी गई और स्थानीय थाने में जानकारी भी दी गई।
क्राइम ब्रांच से किया संपर्क
काफी कोशिशों के बाद जब ड्राइवर का कुछ पता नहीं चला, तो व्यापारी धर्मेन्द्र भाई ने क्राइम ब्रांच से संपर्क किया। प्रारंभिक जांच के आधार पर मसरू रबारी के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया गया है। क्राइम ब्रांच की टीमें आरोपी की तलाश में विभिन्न स्थानों पर दबिश दे रही हैं। बताया जा रहा है कि कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जा सकता है।
बिहार बंद के बीच हाई अलर्ट, संवेदनशील इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात
जुनिपर ग्रीन एनर्जी का IPO जल्द, ग्रीन एनर्जी में दांव लगाने वालों के लिए बड़ा अवसर
रथ यात्रा हादसे की जांच तेज, अधिकारियों के आने से पहले बदला गया घटनास्थल
पटाखा फैक्टरी विस्फोट में भारी तबाही, राहत-बचाव के दौरान मिले शवों के अवशेष
MP में छात्र आंदोलन तेज, 20 जिलों तक फैला प्रदर्शन, इंदौर में ड्रोन से नजर
पीयूष गोयल के फर्जी वीडियो पर बवाल, डीपफेक बनाने वालों के खिलाफ मामला दर्ज
डॉक्टरों की सलाह पर शबाना आजमी ने रोका विरोध प्रदर्शन, सामने आई बीमारी की वजह
नगर निगम में सैलरी के नाम पर लाखों का खेल, दो कर्मचारी निलंबित, जांच जारी
IPO मार्केट में बड़ा धमाका, इस हफ्ते आएंगे 8 नए इश्यू और 7 कंपनियों की होगी लिस्टिंग
न्यूक्लियर डील, अब्राहम समझौता और ट्रंप की रणनीति, जानिए क्यों बढ़ा सऊदी पर दबाव