बुमराह पर इंग्लैंड गेंदबाज़ों का हमला प्लान का हिस्सा था? भड़के पूर्व क्रिकेटर
भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स टेस्ट काफी रोमांचक रहा। आखिरी दिन भारतीय बल्लेबाज संघर्ष करते हुए नजर आए और जल्दी आउट हो गए। इसी बीच जसप्रीत बुमराह ने 54 गेंदों का सामना करके टीम को हार के मुंह में जाने से बचाने का प्रयास किया। इसी बीच बुमराह ने जोफ्रा आर्चर और बेन स्टोक्स की कई तीखी बाउंसर्स का सामना किया। अब पूर्व भारतीय बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने इन दोनों इंग्लिश खिलाड़ियों पर आरोप लगाया है।
जसप्रीत बुमराह को चोटिल करने की कोशिश की गई!
मोहम्मद कैफ ने अपने यूट्यूब चैनल पर लॉर्ड्स टेस्ट के बारे में बात की। इसी बीच उन्होंने स्टोक्स और आर्चर पर आरोप लगाया कि उन्होंने जसप्रीत बुमराह को चोटिल करने की कोशिश की। कैफ ने कहा, ‘बेन स्टोक्स और जोफ्रा आर्चर ने जसप्रीत बुमराह के खिलाफ बाउंसर डालने का प्लान बनाया था। अगर वो आउट नहीं होते हैं, तो उनकी उंगली और कंधे पर गेंद से हमला करके उन्हें चोट कर सकते हैं। यह चीज खिलाड़ियों के मन में रहती है कि मुख्य गेंदबाज को चोटिल कर दिया जाए, जिन्हें हमारे बल्लेबाजों को खेलने में दिक्कत होती है। यह प्लान था, जो बाद में (उन्हें आउट करने के लिए) काम कर गया।’
लॉर्ड्स टेस्ट में जसप्रीत बुमराह ने किया कमाल का प्रदर्शन
एजबेस्टन में हुए दूसरे टेस्ट मैच में जसप्रीत बुमराह नहीं खेले थे। उन्हें तीसरे टेस्ट मैच में जगह दी गई और उनका प्रदर्शन हमेशा की तरह तारीफ के योग्य था। उन्होंने पहली पारी में इंग्लैंड के 5 बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया। इसी बीच उन्होंने जो रूट, हैरी ब्रूक और बेन स्टोक्स जैसे महत्वपूर्ण बल्लेबाजों को आउट किया। इसके अलावा उन्होंने क्रिस वोक्स और जोफ्रा आर्चर का भी विकेट झटका था।
जसप्रीत ने दूसरी पारी में भी इंग्लैंड के बल्लेबाजों को तंग किया और दो विकेट हासिल किए। भारत जब 193 के लक्ष्य का पीछा करने में संघर्ष कर रहा था, उस समय जसप्रीत ने क्रीज पर टिके रहकर रविंद्र जडेजा का साथ दिया। उन्होंने 54 गेंद खेली और भारत को जीत के करीब ले जाने में अहम किरदार निभाया। हालांकि, बेन स्टोक्स की गेंद पर जसप्रीत अपना विकेट गंवा बैठे। भारत 22 रन से हार गया।
CJP का सरकार पर बड़ा हमला, कहा- छात्रों के खिलाफ कार्रवाई तुरंत रोको
नौकरी के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: महाराष्ट्र के व्यक्ति से ठगे 70 लाख, 5 गिरफ्तार
बचपन का प्यार, लव मैरिज और फिर दर्दनाक अंत; पति की मौत से चंडीगढ़ में सनसनी
मेदांता अस्पताल से डिस्चार्ज हुए सोनम वांगचुक, स्टाफ को कहा धन्यवाद; बताया आगे का प्लान
दिल्ली की भागदौड़ से ब्रेक लें, कुछ घंटों की दूरी पर हैं ये शानदार टूरिस्ट स्पॉट
बार-बार हो रही सर्दी-जुकाम की परेशानी? ट्राई करें ये आसान घरेलू काढ़ा
धर्मेंद्र प्रधान की संसद में वापसी, समर्थकों ने किया गर्मजोशी से स्वागत; गूंजे जयकारे
किडनी खराब होने से पहले शरीर देता है संकेत, सुबह दिखने वाले इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज
संसद परिसर में कांग्रेस का विरोध-प्रदर्शन, पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल; अमित शाह पर निशाना