राहुल गांधी ने हिमंत बिस्वा सरमा को भारत का सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री बताया, सरमा ने कहा राहुल खुद जमानत पर
गुवाहाटी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दावा किया कि असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा खुद को ‘राजा समझते हैं, लेकिन राज्य की जनता भ्रष्टाचार के लिए उन्हें जेल में पहुंचा देगी। लोकसभा में विपक्ष के नेता ने कहा कि आपके मुख्यमंत्री में भय व्याप्त है, वह जानते हैं कि निडर कांग्रेस कार्यकर्ता उन्हें जेल में डाल देंगे।
राहुल गांधी ने कहा कि असम का मुख्यमंत्री भारत का सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री है - और, कुछ ही समय में कांग्रेस के बब्बर शेर उसे जेल पहुंचाएंगे। इसका डर उसकी आंखों में साफ दिख रहा है - क्योंकि उसे अब न मोदी बचा पाएंगे और न ही शाह!
राहुल गांधी के बयान पर पलटवार करते हुए हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि कांग्रेस नेता यह भूल गए कि वह स्वयं देश भर में दर्ज कई आपराधिक मामलों में जमानत पर हैं। हिमंत बिस्वा सरमा ने एक्स पोस्ट में कहा, मैंने सुना है कि आप नेशनल हेराल्ड घोटाले में 5,000 करोड़ रूपये से अधिक के भारी भ्रष्टाचार के आरोपों में जमानत पर बाहर हैं। आपको भारत के सबसे भ्रष्ट कांग्रेस अध्यक्षों में एक के रूप में याद किया जाएगा। साफ कहूं तो मुझे आपकी बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता—क्योंकि मैं जानता हूं और देश जानता है, कि आप आज भारत के सबसे भ्रष्ट नेताओं में से एक हैं। आरोप लगाया कि निर्वाचन आयोग और भाजपा एक साथ मिलकर काम कर रहे हैं। इससे पहले राहुल गांधी ने दावा किया कि भाजपा ने मतदाता सूची संशोधन के जरिए ‘‘धांधली करके महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव जीता है। वे बिहार में भी यही हथकंडे अपना रहे हैं और असम में भी यही करेंगे। हमें सावधान रहना होगा।
युद्ध से बातचीत की ओर बढ़े कदम, ईरान ने हमले रोके, सीजफायर पर जोर
छात्रों पर कार्रवाई को लेकर संसद में हंगामा, गृह मंत्री से इस्तीफे नहीं बल्कि माफी की मांग
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर उद्धव ठाकरे का वार, कहा- जनता सच पहचानती है
ड्रग इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा पर उठे सवाल, रोहित पवार ने लगाया पेपर लीक का आरोप
कैथल में ठगों का नया खेल, 7 महिलाओं को बेहोश कर गहने लेकर फरार
CJP का सरकार पर बड़ा हमला, कहा- छात्रों के खिलाफ कार्रवाई तुरंत रोको
धरती का खिसकना आया सामने, NISAR सैटेलाइट ने खोली वेनेजुएला भूकंप की परतें
हरियाणा के सरकारी स्कूलों में बदली तस्वीर, 'निपुण हरियाणा' से बढ़ी सीखने की क्षमता
ईजीमेल्ट तकनीक अपनाएगा टाटा स्टील, ₹2500 करोड़ के निवेश से घटेगी कोक की खपत