वाणी कपूर बोलीं: "अबीर गुलाल विवाद… एक दिन ये वापस आकर आपको ही सताएगा!"
मुंबई : बॉलीवुड अभिनेत्री इन दिनों अपनी आगामी सीरीज 'मंडाला मर्डर्स' से चर्चा में हैं, जिसका बीते मंगलवार को ट्रेलर रिलीज हुआ। बहुत जल्द यह ओटीटी पर रिलीज होने वाली है। ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान अभिनेत्री ने अपनी पिछली फिल्म 'अबीर गुलाल' को लेकर हुई आलोचनाओं पर भी प्रतिक्रिया दी, जिसमें पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान नजर आए थे। हालांकि, आपको बताते चलें कि उन्होंने किसी फिल्म का नाम नहीं लिया। चलिए जानते हैं एक्ट्रेस ने क्या कहा।
क्या बोलीं वाणी कपूर?
मंगलवार को अपने आगामी वेब सीरीज 'मंडाला मर्डर्स' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में वाणी कपूर ने अपनी पिछली फिल्म विवाद का नाम लिए बिना प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, ‘पिछले कुछ महीनों सोशल मीडिया पर सब कुछ बड़ा अजीब हो गया था। इसलिए, मुझे उम्मीद है कि कोई नफरत को शांत कर सकता है, प्यार और दया के लिए जगह बना सकता है। मुझे पता है कि यह बहुत दिलचस्प नहीं लगता है, लेकिन आप जो करते हैं वह आपके पास वापस जरूर आता है। यदि आप किसी से नफरत करते हैं या उसे ट्रोल करते हैं, तो यह किसी दिन आपके पास वापस आ जाएगा और यह आपको बहुत सताने वाला होगा।’
इंसान की तरह रहने की कोशिश करें
आगे बातचीत में अभिनेत्री ने कहा, ‘बस अच्छे और दयालु बनें और इंसान की तरह रहने की कोशिश करें। मैं चाहती हूं कि हम एक खुशहाल जगह पर रहें और एक-दूसरे के प्रति और खुद के प्रति दयालु बनें।’
'मंडाला मर्डर्स' के बारे में
वाणी कपूर की यह सीरीज नेटफ्लिक्स पर 25 जुलाई को स्ट्रीम होगी। 'मंडला मर्डर्स' के जरिए वाणी कपूर ओटीटी सीरीज की दुनिया में डेब्यू कर रही हैं। इस सीरीज में सुरवीन चावला और श्रिया पिलगांवकर भी अहम भूमिकाओं में हैं। इसके अलावा 'पंचायत' फेम प्रधानजी यानी एक्टर रघुबीर यादव भी इस सीरीज में दिखाई देंगे। इस सीरीज के निर्देशन की कमान गोपी पुरथन ने संभाली है।
राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को चेतावनी, कहा- पीओके के अलावा किसी मुद्दे पर नहीं होगी बात
फर्जी रोमन थिएटर का 10 साल तक चलता रहा खेल, हजारों रुपये वसूलने के बाद ऐसे खुली पोल
विश्व कप में भारतीय निशानेबाजों का जलवा, ईशा सिंह ने जीता स्वर्ण, मनु भाकर को कांस्य
'हमने मिठाई तक छोड़ दी...' भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान सविता ने बताया मेडल का मंत्र
जयराम रमेश के बयान पर पलटवार, धर्मेंद्र प्रधान बोले- मैं स्ट्रीट फाइटर हूं
मध्य प्रदेश के किसानों के खाते में पहुंचे ₹3300 करोड़, CM मोहन यादव ने खंडवा से दी बड़ी सौगात
राजकोट एयरपोर्ट पर इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, दुबई से मुंबई जा रही थी फ्लाइट
युद्ध से बातचीत की ओर बढ़े कदम, ईरान ने हमले रोके, सीजफायर पर जोर
छात्रों पर कार्रवाई को लेकर संसद में हंगामा, गृह मंत्री से इस्तीफे नहीं बल्कि माफी की मांग
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर उद्धव ठाकरे का वार, कहा- जनता सच पहचानती है