प्रेम में अंधी मां बनी हैवान, गला दबाकर ली 6 साल की बेटी की जान
मासूम सोना की हत्या: मां और प्रेमी की दरिंदगी से कांपा लखनऊ, 36 घंटे तक छुपाया गया शव
लखनऊ।
राजधानी लखनऊ में एक छह साल की मासूम बच्ची की बर्बर हत्या ने पूरे शहर को झकझोर दिया है। बच्ची की जन्मदात्री मां रोशनी खान और उसके प्रेमी उदित जायसवाल ने मिलकर इस क्रूर वारदात को अंजाम दिया। हत्या के 36 घंटे तक शव को छुपाए रखा गया, और इसी दौरान दोनों आरोपियों ने शव के सामने ही पार्टी की।
हत्या की साजिश और पुलिस को गुमराह करने की कोशिश
घटना रविवार को हुई थी, लेकिन पुलिस को इसकी जानकारी सोमवार देर रात दी गई। मां रोशनी ने योजना के तहत अपने पति शाहरूख को फंसाने की कोशिश की और पुलिस को झूठी कहानी सुनाई। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो कमरे से बदबू आ रही थी और शव सड़ चुका था, जिस पर कीड़े पड़ चुके थे।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खोली साजिश की परतें
डॉक्टरों के पैनल ने शव का पोस्टमार्टम किया, जिसमें हत्या 36 घंटे पहले होना पाया गया। शव के गले, नाक, मुंह और सीने पर चोट के स्पष्ट निशान मिले। रिपोर्ट के मुताबिक, सोना की गला दबाकर हत्या की गई थी।
प्रेमी से पूछताछ में टूटा राज, मां ने कबूला जुर्म
प्रेमी उदित से सख्ती से पूछताछ करने पर वह टूट गया और पूरी सच्चाई बयां कर दी। उसने बताया कि रोशनी और उसने मिलकर रविवार को ही सोना की हत्या कर दी थी। रोशनी भी बाद में टूट गई और हत्या की बात स्वीकार कर ली।
कत्ल का खौफनाक तरीका: मां ने बेटी के पेट पर चढ़कर दबाया गला
पुलिस जांच में यह बात सामने आई कि रोशनी ने अपनी बेटी को सोते समय पेट पर चढ़कर उसका गला दबाया। सोना की चीख और नाक से बहता खून भी उसे नहीं रोक सका। आरोपियों ने मिलकर बच्ची की जान ले ली।
पति को फंसाने के लिए की थी साजिश
रोशनी की अपने पति शाहरूख से पिछले दो सालों से अनबन चल रही थी और वह प्रेमी उदित के साथ लिव-इन में रह रही थी। पति को जेल भिजवाने के लिए उसने बेटी की हत्या की साजिश रची।
पुलिस की कार्रवाई और बयान
इंस्पेक्टर कैसरबाग अंजनी कुमार मिश्र ने बताया कि साक्ष्यों के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने रोशनी और उदित दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
जौहर यूनिवर्सिटी पर फिलहाल नहीं चलेगा बुलडोजर, DM के आदेश पर लगी रोक
पेपर लीक मुद्दे पर पिघली बर्फ, सरकार और विपक्ष में बनी सहमति; कल सदन में हो सकती है चर्चा
हवाई सफर में हड़कंप, दुबई-मुंबई इंडिगो फ्लाइट की राजकोट में इमरजेंसी लैंडिंग
'पंजाब को शिक्षा में नंबर 1 बनाया', केजरीवाल का भाजपा पर तीखा हमला, पेपर लीक पर भी दिया जवाब
राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को चेतावनी, कहा- पीओके के अलावा किसी मुद्दे पर नहीं होगी बात
फर्जी रोमन थिएटर का 10 साल तक चलता रहा खेल, हजारों रुपये वसूलने के बाद ऐसे खुली पोल
विश्व कप में भारतीय निशानेबाजों का जलवा, ईशा सिंह ने जीता स्वर्ण, मनु भाकर को कांस्य
'हमने मिठाई तक छोड़ दी...' भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान सविता ने बताया मेडल का मंत्र
जयराम रमेश के बयान पर पलटवार, धर्मेंद्र प्रधान बोले- मैं स्ट्रीट फाइटर हूं
मध्य प्रदेश के किसानों के खाते में पहुंचे ₹3300 करोड़, CM मोहन यादव ने खंडवा से दी बड़ी सौगात