UP: मुख्य सचिव को मिल सकता है सेवा विस्तार, केंद्र को भेजा गया प्रस्ताव
लखनऊ : प्रदेश सरकार ने मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह को मुख्य सचिव के पद पर एक साल का सेवा विस्तार देने के लिए केंद्र सरकार को पत्र भेज दिया है। वे इसी माह 31 जुलाई को सेवानिवृत्त होने वाले हैं। उनको सेवा विस्तार देने के के प्रस्ताव के साथ ही प्रदेश के हित में किए गए कामों का जिक्र भी किया गया है। इसमें कहा गया है कि उन्होंने प्रदेश में औद्योगिक वातावरण बनाने में अहम भूमिका निभाने के साथ ही अर्थव्यवस्था को 10 खरब डॉलर तक ले जाने की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
मनोज कुमार सिंह वर्ष 1988 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। मुख्य सचिव के साथ उनके पास आईआईडीसी और अध्यक्ष पिकप का चार्ज है। दुर्गा शंकर मिश्र के ढाई साल के सेवा विस्तार के बाद उन्हें 30 जून 2024 को मुख्य सचिव पद की जिम्मेदारी मिली थी। मनोज कुमार सिंह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार में नगर विकास, पंचायती राज, ग्राम विकास विभाग और कृषि उत्पादन आयुक्त जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं। वे सीएम योगी आदित्यनाथ के काफी भरोसेमंद अधिकारी माने जाते हैं।
उच्च पदस्थ सूत्रों का कहना है कि उच्च स्तर से उन्हें एक साल का सेवा विस्तार देने के लिए केंद्र सरकार को पत्र भेज दिया गया है। इसमें वैश्विक निवेश सम्मेलन और भूमि पूजन समारोह इसी साल कराने का जिक्र भी किया गया है, क्योंकि मनोज कुमार सिंह के पास अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त (आईआईडीसी) का प्रभार भी है। इसके पहले वर्ष 2019 में मुख्य सचिव रहे अनूप चंद्र पांडेय का छह माह का विस्तार केंद्र सरकार ने इसी आधार पर दिया था। इसलिए केंद्र सरकार से पत्र लिखकर अनुरोध किया गया है कि उन्हें भी एक साल का सेवा विस्तार दिया जाए। उन्हें सेवा विस्तार दिए जाने से युवाओं को रोजगार मिलने की नई राह भी खुलेगी।
निशातपुरा रेलवे स्टेशन से भोपाल के विकास को मिलेगी नई रफ्तार : मंत्री सारंग
जौहर यूनिवर्सिटी पर फिलहाल नहीं चलेगा बुलडोजर, DM के आदेश पर लगी रोक
पेपर लीक मुद्दे पर पिघली बर्फ, सरकार और विपक्ष में बनी सहमति; कल सदन में हो सकती है चर्चा
हवाई सफर में हड़कंप, दुबई-मुंबई इंडिगो फ्लाइट की राजकोट में इमरजेंसी लैंडिंग
'पंजाब को शिक्षा में नंबर 1 बनाया', केजरीवाल का भाजपा पर तीखा हमला, पेपर लीक पर भी दिया जवाब
राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को चेतावनी, कहा- पीओके के अलावा किसी मुद्दे पर नहीं होगी बात
फर्जी रोमन थिएटर का 10 साल तक चलता रहा खेल, हजारों रुपये वसूलने के बाद ऐसे खुली पोल
विश्व कप में भारतीय निशानेबाजों का जलवा, ईशा सिंह ने जीता स्वर्ण, मनु भाकर को कांस्य
'हमने मिठाई तक छोड़ दी...' भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान सविता ने बताया मेडल का मंत्र