जालंधर में खूनी संघर्ष, युवक की हत्या; सुलह कराने गए दो भाई भी घायल
जालंधर। जालंधर वेस्ट के भार्गव कैंप इलाके में मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इस खूनी संघर्ष में एक युवक की हत्या कर दी गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, भार्गव कैंप के निवासी कुंगरी के दो बेटे विशाल और उसका भाई अपने रिश्तेदार वरुण के साथ किसी जान-पहचान वाले की लड़ाई सुलझाने वहां पहुंचे थे। लेकिन वहां पहले से घात लगाए बैठे हथियारबंद युवकों ने उन पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। इस हमले में वरुण की मौके पर ही मौत हो गई। वह कुंगरी के साले का इकलौता बेटा था। वहीं कुंगरी के दोनों बेटे विशाल और उसका छोटा भाई गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और उन्हें इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह हमला किसी पुरानी रंजिश का परिणाम हो सकता है, या फिर आरोपियों ने पहले से हमले की योजना बना रखी थी। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है। इस वारदात ने एक बार फिर जालंधर की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। लगातार बढ़ती आपराधिक घटनाओं और खुलेआम हथियारों के इस्तेमाल से आमजन में भय का माहौल व्याप्त है।
राशिफल 04 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर
नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
किसानों को उनका वैभव लौटाने का लिया गया है संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महू में विद्यार्थियों को प्लेसमेंट प्रमाण-पत्र किए वितरित
सरकारी नौकरी में यूपी अव्वल? CM योगी ने पेश किया आंकड़ा