पंजाब: जालंधर-पठानकोट हाईवे पर भीषण हादसा, खंभे से टकराई कार, एक की मौत
जालंधर (पंजाब)। पंजाब के जालंधर में भयानक सड़क हादसा हुआ है। यहां एक कार अनयंत्रित होकर हाईवे किनारे बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसा इतना भयानक था कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई है।
जालंधर-पठानकोट नेशनल हाईवे पर वीरवार सुबह यह हादसा हुआ है। थाना मकसूदां के अधीन आते गांव रायपुर रसूलपुर के पास तेज रफ्तार वरना कार हादसे का शिकार हो गई। खंभे से टकराने के बाद कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार सवार व्यक्ति की मौत हुई है। अभी मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस घटना स्थल पर हादसे के कारणों की जांच करने में जुटी है। शव को कब्जे में लेकर अस्पताल की मोर्चरी में पहुंचाया है।
राशिफल 03 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
जूनागढ़ में बस पलटी, दो की मौत और 15 घायल; बड़ी दुर्घटना से हड़कंप
कपिल सिब्बल का बयान: मतगणना केंद्रों पर राज्य सरकार के कर्मचारी जरूरी
ठाणे में क्रेन हादसा: लिंक रोड साइट पर गिरने से दो मजदूरों की मौत
Mamata Banerjee का दावा: बंगाल में फिर बनेगी TMC सरकार
ईरान-यूएस तनाव के बीच फंसा सुपरटैंकर, रणनीतिक हलचल तेज