उज्जैन: गुरु पूर्णिमा पर जेल में खास satsang, कृष्णा गुरु जी दिलाएंगे अपराध से दूरी का संकल्प
उज्जैन। धार्मिक नगरी उज्जैन एक अनोखी नगरी है और यहां हर त्योहार को कुछ अलग ही ढंग से मनाया जाता है। आने वाले दिनों में पूरे देश भर में गुरु पूर्णिमा महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। मंदिरों के साथ ही आश्रमों में भी गुरु के पर पखारकर भजन कीर्तन भंडारों के साथ यह आयोजन धूमधाम से संपन्न होगा। इस दौरान इंदौर के कृष्णा गुरु के द्वारा केंद्रीय भैरवगढ़ जेल में प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी गुरु पूर्णिमा पर्व मार्गदर्शन दिवस के रूप में मनाया जाएगा। जिसके तहत गुरु पूजन, गौशाला में सेवा कार्य, भजन कीर्तन के साथ ही कैदियों को अब अपराध ना करने की शपथ भी दिलाई जाएगी।
केंद्रीय भैरवगढ़ जेल में इस आयोजन को करने वाले इंदौर के कृष्णा गुरु जी बताते हैं कि वास्तविकता में गुरु की आवश्यकता वहां होती है, जहां अज्ञान होता है। आयोजन का यह चौथा वर्ष है। इसके पहले गुरु पूर्णिमा पर मार्गदर्शन दिवस भोपाल और इंदौर की सेंट्रल जेल में भी मनाया जा चुका है। आपने बताया कि गुरु पूर्णिमा पर कृष्णा गुरुजी सोशल वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में दस जुलाई गुरुवार को सुबह 11 बजे से इस कार्यक्रम की शुरुआत होगी। जिसमें सर्वप्रथम कैदी बंदियों को गौशाला में सेवा कार्य करवाया जाएगा। उसके बाद गुरु पूजन, भजन कीर्तन, प्रवचन के साथ ही सभी बंदियों को फिर ऐसा अपराध न करने का संकल्प दिलाया जाएगा।
यह है आयोजन का मुख्य उद्देश्य
केंद्रीय भैरवगढ़ जेल में इस आयोजन को करने के पीछे कृष्णा गुरु का कहना है कि जेल बंद में कैदियों को अपने द्वारा किए गए अपराध का बोध होता है और यह लोग फिर अपराध से घृणा करने लगते हैं। ऐसे समय में यदि उन्हें सही ज्ञान दिया जाए तो वह अपराध से दूरी भी बना लेते हैं। बस यही कारण है कि प्रत्येक वर्ष गुरु पूर्णिमा महोत्सव भैरवगढ़ जेल में मनाया जाता है।
बाहरी आडंबरों से अलग है दादाजी धूनीवाले धाम, जहां आध्यात्मिक शक्ति का होता है अनुभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
निशातपुरा रेलवे स्टेशन से भोपाल के विकास को मिलेगी नई रफ्तार : मंत्री सारंग
जौहर यूनिवर्सिटी पर फिलहाल नहीं चलेगा बुलडोजर, DM के आदेश पर लगी रोक
पेपर लीक मुद्दे पर पिघली बर्फ, सरकार और विपक्ष में बनी सहमति; कल सदन में हो सकती है चर्चा
हवाई सफर में हड़कंप, दुबई-मुंबई इंडिगो फ्लाइट की राजकोट में इमरजेंसी लैंडिंग
'पंजाब को शिक्षा में नंबर 1 बनाया', केजरीवाल का भाजपा पर तीखा हमला, पेपर लीक पर भी दिया जवाब
राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को चेतावनी, कहा- पीओके के अलावा किसी मुद्दे पर नहीं होगी बात
फर्जी रोमन थिएटर का 10 साल तक चलता रहा खेल, हजारों रुपये वसूलने के बाद ऐसे खुली पोल
विश्व कप में भारतीय निशानेबाजों का जलवा, ईशा सिंह ने जीता स्वर्ण, मनु भाकर को कांस्य