नीतू कपूर की यादगार फिल्में: बिग बी से लेकर धर्मेंद्र तक के साथ कर चुकी हैं काम
नीतू कपूर ने अपनी शानदार अदाकारी से दर्शकों के दिलों में एक खास जगह बनाई है। अभिनेत्री ने कई जबरदस्त फिल्में दी हैं, जिनमें उनके अभिनय की खूब तारीफें हुईं। आज मंगलवार को एक्ट्रेस अपना 67वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौक पर हम जानेंगे उनकी चर्चित फिल्मों के बारे में, जो आज भी दर्शकों को पसंद आती हैं। चलिए एक नजर डालते हैं उन फिल्मों पर…
द बर्निंग ट्रेन
रवि चोपड़ा के निर्देशन में 1980 में रिलीज हुई इस फिल्म में नीतू कपूर ने मधू का किरदार निभाया था। इस फिल्म में धर्मेंद्र, विनोद खन्ना, हेमा मालिनी और जितेंद्र जैसे कलाकार मौजूद थे।
परवरिश
अमिताभ बच्चन और विनोद खन्ना अभिनीत 'परवरिश' 1977 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में नीतू कपूर ने मुख्य भूमिका निभाई थी। एक्ट्रेस ने फिल्म में भी नीतू का ही किरदार निभाया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी, जिसका निर्देशन मनमोहन देसाई ने कया था।
जानी दुश्मन
साल 1979 में राजकुमार कोहली के निर्देशन में हॉरर-एक्शन फिल्म 'जानी दुश्मन' रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अमरीश पुरी, सुनील दत्त, संजीव कुमार जैसे किरदार मौजूद थे। फिल्म में अभिनेत्री नीतू कपूर ने गौरी का किरदार निभाया था।
दीवार
दीवार फिल्म में अभिनेत्री नीतू कपूर मुख्य भूमिका में नजर आई थीं, जिसमें उन्होंने वीरा नारंग का किरदार निभाया था। एक्ट्रेस ने इसमें शानदार एक्टिंग की थी। इस फिल्म में अभिनेत्री के अलावा अमिताभ बच्चन, शशि कपूर, परवीन बॉबी जैसे कलाकार मौजूद थे।
धर्म वीर
धर्मेंद्र और जितेंद्र अभिनीत 'धर्म वीर' 1977 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में नीतू कपूर ने रूपा का किरदार निभाया था। फिल्म ने उस दौर में 6.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। फिल्म का निर्देशन मनमोहन देसाई ने किया था।
अमर अकबर एंथनी
अमिताभ बच्चन, ऋषि कपूर और विनोद खन्ना अभिनीत फिल्म 'अमर अकबर एंथनी' ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। इस फिल्म में अभिनेत्री नीतू कपूर भी नजर आई थीं, इसमे उन्होंने सलमा अली का किरदार निभाया था। यह फिल्म ब्लॉकबस्टर थी।
बेशर्म
नीतू कपूर अभिनीत फिल्म 'बेशर्म', जिसमें उनका बेटा रणबीर कपूर और पति ऋषि कपूर भी थे। यह एक कॉमेडी फिल्म थी, जो 2013 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अभिनेत्री हेड कॉन्स्टेबल की भूमिका निभाई थी।
जुग-जुग जियो
नीतू कपूर की फिल्म 'जुग-जुग जियो' में वरुण धवन, कियारा आडवाणी और अनिल कपूर भी मुख्य भूमिका में थे। राज मेहता के निर्देशन में बनी यह फिल्म 2022 में रिलीज हुई थी। इस कॉमेडी फिल्म में नीतू कपूर ने गीता सैनी का किरदार निभाया था।
बाहरी आडंबरों से अलग है दादाजी धूनीवाले धाम, जहां आध्यात्मिक शक्ति का होता है अनुभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
निशातपुरा रेलवे स्टेशन से भोपाल के विकास को मिलेगी नई रफ्तार : मंत्री सारंग
जौहर यूनिवर्सिटी पर फिलहाल नहीं चलेगा बुलडोजर, DM के आदेश पर लगी रोक
पेपर लीक मुद्दे पर पिघली बर्फ, सरकार और विपक्ष में बनी सहमति; कल सदन में हो सकती है चर्चा
हवाई सफर में हड़कंप, दुबई-मुंबई इंडिगो फ्लाइट की राजकोट में इमरजेंसी लैंडिंग
'पंजाब को शिक्षा में नंबर 1 बनाया', केजरीवाल का भाजपा पर तीखा हमला, पेपर लीक पर भी दिया जवाब
राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को चेतावनी, कहा- पीओके के अलावा किसी मुद्दे पर नहीं होगी बात
फर्जी रोमन थिएटर का 10 साल तक चलता रहा खेल, हजारों रुपये वसूलने के बाद ऐसे खुली पोल
विश्व कप में भारतीय निशानेबाजों का जलवा, ईशा सिंह ने जीता स्वर्ण, मनु भाकर को कांस्य