घर में घुसे चोर, विरोध करने पर इंजीनियर की बेरहमी से हत्या – परिवार के सामने हुई वारदात
बिहार के मुजफ्फरपुर में लुटेरों ने घर में घुसकर इंजीनियर को मौत के घाट उतार दिया. चोरों ने लूट-पाट के दौरान इंजीनियर को उसकी पत्नी और बेटों के सामने चाकू गोदकर मार डाला. घटना के बाद से इलाके में डर का माहौल है. घटना मुजफ्फरपुर के काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र की है.
अपराधी माड़ीपुर के रामराजी रोड स्थित इंजीनियर के घर में घुसे और लूट के दौरान चाकू गोदकर इंजीनियर मोहम्मद मुमताज की हत्या कर दी. शव बेड पर खून से लथपथ पड़ा मिला. बेड पर कुछ रुपया और घर के अंदर कमरे का सामान बिखरा पड़ा था. वारदात के समय इंजीनियर की पत्नी और तीन बच्चे घर में मौजूद थे. घर से कैश और ज्वेलरी की लूट हुई है.
अपराधी घर में लगे सीसीटीवी की हार्ड डिस्क और मोबाइल अपने साथ लेकर चले गए. मृतक इंजीनियर वैशाली के भगवानपुर प्रखंड में पोस्टेड था और माड़ीपुर में पत्नी और तीन बच्चों के साथ रहता था. उसका ठिकाना फर्स्ट फ्लोर पर था. सोमवार की सुबह करीब 3 बजे अपराधी घर के बालकनी के दरवाजे से अंदर कमरे में आये.
अपराधियों के घर में घुसते ही इंजीनियर ने विरोध किया. इस पर उन लोगों के बीच हाथापाई हुई. उसके बाद अपराधियों ने चाकू निकाला और ताबड़तोड़ वार कर इंजीनियर को मौत के घाट उतार दिया.
परिवार के सामने बहाया खून
हमले के बाद मौके पर ही इंजीनियर की मौत हो गई. कमरे में चारों तरफ खून बिखर गया. पत्नी और बच्चों के सामने अपराधियों ने इंजीनियर की हत्या को अंजाम दिया. इसके बाद पत्नी का रो रो कर बुरा हाल है.
हत्या की सूचना मिलने के बाद मौके पर लोगों की काफी भीड़ जुट गई. स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही सिटी एसपी कोटा किरण कुमार, नगर डीएसपी सीमा देवी और थानेदार दल बल के साथ मौके पर पहुंचे. पत्नी और बच्चों से पूछताछ कर घटना की जानकारी ली और डॉग स्क्वाड की टीम को मौके पर बुलाया गया.
पुलिस ने क्या कहा?
सिटी एसपी कोटा किरण कुमार ने बताया कि इंजीनियर को चाकू मारकर हत्या कर दी गई है. घटना तीन बजे सुबह की है. चार बजे सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दिया साथ ही फॉरेंसिक और डॉग सक्योड़ को बुलाया गया है. जिस चाकू से इंजीनियर की हत्या हुई मौके से बरामद कर लिया गया है.
मृतक की पत्नी तीन बच्चो के साथ अलग कमरे में सो रही थी. कमरे से कुछ सामान गायब है. जिसमें ज्वेलरी और कैश शामिल है. अपराधी मोबाइल और सीसीटीवी हार्ड डिस्क साथ ले गए है. पुलिस आरोपियों की पहचान के लिए आस पास के सीसीटीवी को खंगाल रही है.
CJP का सरकार पर बड़ा हमला, कहा- छात्रों के खिलाफ कार्रवाई तुरंत रोको
नौकरी के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: महाराष्ट्र के व्यक्ति से ठगे 70 लाख, 5 गिरफ्तार
बचपन का प्यार, लव मैरिज और फिर दर्दनाक अंत; पति की मौत से चंडीगढ़ में सनसनी
मेदांता अस्पताल से डिस्चार्ज हुए सोनम वांगचुक, स्टाफ को कहा धन्यवाद; बताया आगे का प्लान
दिल्ली की भागदौड़ से ब्रेक लें, कुछ घंटों की दूरी पर हैं ये शानदार टूरिस्ट स्पॉट
बार-बार हो रही सर्दी-जुकाम की परेशानी? ट्राई करें ये आसान घरेलू काढ़ा
धर्मेंद्र प्रधान की संसद में वापसी, समर्थकों ने किया गर्मजोशी से स्वागत; गूंजे जयकारे
किडनी खराब होने से पहले शरीर देता है संकेत, सुबह दिखने वाले इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज
संसद परिसर में कांग्रेस का विरोध-प्रदर्शन, पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल; अमित शाह पर निशाना