रघुवंशी केस में बढ़ेगी जांच की गहराई? परिवार ने नार्को टेस्ट की मांग को बताया जरूरी
इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड के मामले में शिलांग पुलिस ने सारे सबूत एकत्र कर लिए है और आरोपियों की रिमांड भी ले लिया है। फिलहाल पांचों मुख्य आरोपी जेल में है। अब इस केस में चार्जशीट पेश होने के बाद सुनवाई कोर्ट में शुरू होगी। इसके लिए राजा रघुवंशी के भाई विपिन रघुवंशी ने तीन वकील हायर किए है। उनके जरिए शिलांग हाईकोर्ट में सोनम और राज के नार्को टेस्ट की मांग की जाएगी। विपिन ने कहा कि यदि हाईकोर्ट में हमारी अपील खारिज होती है तो फिर सुप्रीम कोर्ट में भी जाएंगे।
शिलांग पुलिस ने हत्या के पीछे सोनम के राज से प्रेम होने की वजह बताई है, लेकिन राजा के परिजनों को आशंका है कि सोनम ने राजा की नरबलि ली है। वह तंत्र-मंत्र कर रही थी। शादी के बाद उसने घर के बाहर भी लाल कपड़े में कुछ टांगा था, हालांकि शिलांग पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है। राजा के भाई विपिन ने कहा कि वे इस सप्ताह पहले दिल्ली जाएंगे। इसके बाद शिलांग जाएंगे। भले ही शिलांग पुलिस आरोपियों का नार्को टेस्ट नहीं करा रही है, लेकिन उन्होंने बारिकी से हत्याकांड की जांच की है, लेकिन परिजन भी हत्या की असली वजह जानना चाहते है,इसलिए हम नियमानुसार नार्को टेस्ट की मांग करेंगे।
राजा रघुवंशी के भाई विपिन ने सोनम पर दूसरी शादी करने का आरोप भी लगाया है। उसने कहा कि पुलिस ने सोनम के दो मंगलसूत्र बरामद किए है, जबकि हमने एक ही मंगलसूत्र दिया था। हमारे परिवार ने जो आभूषण दिए है। उसके फोटो भी हमने पुलिस को सौंपे है। विपिन को आशंका है कि राजा की हत्या करने के बाद सोनम इंदौर में आई थी। तब उसने प्रेमी राज से शादी की है।
रिलीज से पहले बदला प्लान, पंकज त्रिपाठी की फिल्म पर निर्देशक अमित राय का बड़ा बयान
मूंग खरीदी को लेकर छिड़ा लेटर वॉर, केंद्र-एमपी सरकार के बीच बढ़ी तकरार
शताब्दीपुरम में अतिक्रमण हटाने पहुंचा JDA, विधायक के आने से मचा हंगामा; अध्यक्ष ने दिया बयान
‘शांतिपूर्ण विरोध का अधिकार सुरक्षित’, लाठीचार्ज पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई सख्ती
संसद में एंटी पेपर लीक बिल के बीच राहुल गांधी का वार, मोदी सरकार के लिए बढ़ी चुनौती
जिम्बाब्वे में जीत के बाद अब नई चुनौती, जानिए दिसंबर तक टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल
रामगढ़ ताल में बोट हादसे से सनसनी, दो नावों की टक्कर में एक पर्यटक की मौत
तुर्की को अमेरिका का संदेश, रूसी मिसाइल सिस्टम हटाने के बाद ही सुधरेंगे रिश्ते
आइंस्टीन के सिद्धांत पर फिर लगी मुहर, 100 साल बाद मिली नई वैज्ञानिक पुष्टि